मनेन्द्रगढ़/14 दिसम्बर 2023/कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री आर.के. खाती द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र 233 वार्ड क्रमांक 21 अ में आकस्मिक भेंट के दौरान पर्यवेक्षक एवं हितग्राही बच्चों के साथ ईसीसीई की गतिविधियां की गई है। भेंट के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों ही केंद्र पर उपस्थित थी, बच्चों ने खूब आनंद पूर्वक गतिविधियों में भाग लिया इस केंद्र में हितग्राहियों की संख्या में 06 माह से 3 वर्ष के 12 बच्चे, 06 माह से 3 वर्ष के 28 बच्चे, गर्भवती माताओं 02, शिशुवती माताओं 02, दर्ज है। पर्यवेक्षक एवं कार्यकर्ता द्वारा केन्द्र को आकर्षक ढंग से सजाने एवं अच्छे तरीके से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी ने द्वारा दोनों की प्रशंसा की एवं सभी केंद्रों को इसी ढंग से तैयार करने के निर्देश दिये गये।
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र में आकस्मिक भेंट के दौरान की गई ईसीसीई गतिविधियां
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
