Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विकसित भारत संकल्प यात्रा: 16 दिसंबर से 26 जनवरी तक होंगे आयोजन, कलेक्टर डॉ भुरे ने की तैयारियों की समीक्षा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » विकसित भारत संकल्प यात्रा: 16 दिसंबर से 26 जनवरी तक होंगे आयोजन, कलेक्टर डॉ भुरे ने की तैयारियों की समीक्षा

विकसित भारत संकल्प यात्रा: 16 दिसंबर से 26 जनवरी तक होंगे आयोजन, कलेक्टर डॉ भुरे ने की तैयारियों की समीक्षा

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh December 14, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20231214 WA0017

रायपुर 14 दिसंबर 2023/ रायपुर ज़िले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू होगी। 26 जनवरी 2024 तक चलने वाली इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभाकक्ष में आज अबतक की गयी तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस संकल्प यात्रा के सफल एवं बेहतर आयोजन के लिए सभी तैयारियां समयपूर्व पूरी करने के भी निर्देश बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरि कृष्ण जोशी, नगर के निगम के अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर डॉ भुरे ने बताया कि ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के आयोजन के दौरान आम जनता को केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट योजना, जल-जीवन मिशन, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के आदि योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही इन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि संकल्प यात्रा हेतु रूट चार्ट तैयार कर निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। कार्यक्रमों में जनभागीदारी गतिविधि, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर समिति का निर्माण, स्थानीय हितग्राहियों को आमंत्रण, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी, स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन का मोबलाइजेशन, कृषि गतिविधियों पर सत्र का आयोजन, प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करना, योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करना तथा पोर्टल में जानकारी अपलोड करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।

कलेक्टर ने कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर आम नागरिकों को शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम स्थल में उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू गैस सिलेण्डर के लिए पंजीयन तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत स्मार्ट कार्ड बनाने तथा शासन की अन्य योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराने आवेदन भराने की व्यवस्था करने को भी कहा। डॉ भुरे ने जिला खाद्य अधिकारी को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को रसोई गैस का वितरण भी कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल में प्रचार रथ के पहुँचने पर उसका समुचित स्वागत एवं अभिनंदन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास भारत संकल्प यात्रा आयोजन का समुचित प्रचार-प्रसार करने को भी कहा।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20231214 WA0016 सूचना का अधिकार में ई- फाइलिंग सुविधा पर हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला
Next Article download 2023 08 15T201143.697 शासकीय आई.टी.आई सड्डू में 15 दिसंबर को प्लेसमेंट कैम्प

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026

Popular Post

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?