बेमेतरा 14 दिसम्बर 2023।प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, एवं बुद्धिमता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2023 प्रदान किया जाना है। इसके तहत 25,000/- रू की राशि एवं प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदाय किया जावेगा। अतः जिले अन्तर्गत उक्त क्षेत्र में कार्य करने वाले बच्चों से कार्यालय जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-बेमेतरा, (छ.ग.) में आवेदन आमंत्रित किया जाता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जनवरी 2024 समय 05:00 बजे तक कार्यालय जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-बेमेतरा मे जमा कर सकते हैं । विस्तृत जानकारी हेतु जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा से सम्पर्क कर सकते है।
महिला बाल विकास विभाग मे राज्य वीरता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
