रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सभी जोन कमिश्नरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कल 12 दिसंबर से रायपुर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत एयरपोर्ट से लेकर गौरव पथ और साइंस कॉलेज मैदान तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर नाईट स्वीपिंग मशीन द्वारा सड़को की सफाई की जाएगी। साथ ही डिवाईडरों की भी धुलाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहों मे महापुरूषों की मूर्तियों की विशेष साफ-सफाई की जाएगी। साथ ही सड़क में विचरण करने वाले मवेशियों को हटाकर संबंधित स्थान पर पहुंचाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शहर में कचरे का जमाव ना हो इसे नगर निगम टीम द्वारा निरंतर उठाव किया जाए। ंकलेक्टर ने कहा कि यह सफाई अभियान आगे भी निरंतर चलता रहेगा। इस बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा और नगर निगम के अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
राजधानी में चलेगा विशेष सफाई अभियान: डॉ भुरे
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
