डेस्क।राष्ट्रीय काव्य रसिक मंच सीतापुर, उत्तरप्रदेश के द्वारा दिनांक 05 दिसंबर 2023 को पिता विषय पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार रसिक और राष्ट्रीय महामंत्री राम रतन श्रीवास राधे-राधे हैं। सम्मेलन में भारत के अन्य राज्यों के कवि एवं कवयित्रियाँ सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में मुंगेली, छत्तीसगढ़ के साहित्यकार, कवि अशोक कुमार यादव जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम इकाई और संस्थापक एवं अध्यक्ष यादव समाज सेवा, कला, संस्कृति एवं साहित्य उन्नयन समिति के द्वारा स्वरचित कविता पिता प्रस्तुत किये। उत्कृष्ट काव्य पाठ करने पर मंच के द्वारा राष्ट्रीय काव्य रसिक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र मिलने पर संगीता यादव, मोहित कुमार यादव, कैलिसा यादव, भारती यादव रायपुर, सहोरिक यादव, अनिल जायसवाल बिलासपुर, रवि यादव, वीरेंद्र जायसवाल, संजय दास मानिकपुरी, प्रकाश यादव, सुरेश कुमार बन्छोर भिलाई, बलराम यादव देवरा, जयकुमार मार्को, गंगाराम साहू, प्रदीप दुबे, करन टंडन और यशवंत पात्रे सहित अन्य दोस्तों, परिजनों और कवियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी।
राष्ट्रीय काव्य रसिक रत्न सम्मान से सम्मानित हुए कवि अशोक कुमार यादव
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
