Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतगणना प्रेक्षकों की मौजूदगी मे मतगणना कर्मियों का किया गया रेंडमाईजेशन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया में बायपास सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मतगणना प्रेक्षकों की मौजूदगी मे मतगणना कर्मियों का किया गया रेंडमाईजेशन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 2, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

बेमेतरा 2 दिसम्बर 2023। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आज कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष मे जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना कार्य के लिए मतगणना कर्मियों का रेंडमाईजेशन किया गया | विधानसभा क्षेत्र 68 साजा के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षक दिलीप कुमार चक्मा , 69 बेमेतरा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सह मतगणना प्रेक्षक श्री अभिषेक कृष्णा और नवागढ़ मतगणना प्रेक्षक अनिल अग्निहोत्री की मौजूदगी में गणना कर्मियों का पहला रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाईजेशन कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी. एस. एल्मा की उपस्थिति में रेंडमाइजेशन कार्य पूर्ण किया गया। बैठक मे सभी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी मौजूद थे | मतगणना जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में 03 दिसंबर (रविवार) को सवेरे 8.00 बजे से शुरू होगी। ईव्हीएम. स्ट्रांग रूम आब्जर्वर, अभ्यर्थी उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के समक्ष सवेरे 7.00 बजे खोला जायेगा ।
कलेक्टर ने कहा की मतगणना ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी के साथ अंजाम दें। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। कार्य में उदासीनता या लापरवाही उजागर होने पर कार्रवाई की जाएगी। मतगणना संबंधी पूरी जानकारी समय से लेने का निर्देश दिया। उन्होंने ने कहा कि जिस तरह मतदान पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया है, ठीक उसी तरह अब मतगणना भी संपन्न करानी है |
कल 3 दिसम्बर कों भोर 5 बजे मतगणना प्रेक्षकों की मौजूदगी मे मतगणना दलों का तृतीय रेंडमाइजेशनकिया किया जायेगा | मतों की गणना के लिए प्रत्येक टेबल संख्या, विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं, मतगणना दिवस पर तृतीय रैण्डमाईज़ेशन किया जाना है जिसके बाद मतगणना हॉल में टेबल आबंटन किया जाएगा।
आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मतगणना एजेंट्स अथवा उम्मीदवारों को मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, आई पैड, लैपटॉप या ऐसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं है जो ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा कोई भी अभ्यर्थी, गणना एजेंट किसी भी प्रकार की कोई भी सामग्री जैसे घड़ी, मोबाइल, तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी, पान, कैल्कुलेटर, पानी, नाश्ता सहित अन्य सामग्री नहीं ले जा सकेंगे। काउंटिंग एजेंट को मतगणना कक्ष में पेन, पेंसिल, सादा कागज या नोटपेड ले जाने की ही अनुमति होगी।
मतगणना केन्द्र पर मीडिया कर्मियों के लिए एक पृथक कक्ष-मीडिया सेंटर स्थापित रहेगा। जिसमें टेलीफोन, कम्प्यूटर एवं इंटरनेट की सुविधा रहेगी। जिला जनसम्पर्क अधिकारी को मीडिया सेंटर का प्रभारी बनाया गया है। जो प्रत्येक राउंड की समाप्ति पर राउंड वार परिणाम की जानकारी, मीडिया कर्मियों को उपलब्ध करायेंगे। मतगणना का पूरा कार्य, रिटर्निंग ऑफिसर के नियंत्रण एवं निर्देशन में सम्पन्न होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना हॉल में ईव्हीएम से मतों की गणना हेतु, 14 गणना टेबल लगाये गये है। डाक मतपत्रों की गणना हेतु 2-2 टेबल लगाये गये है |

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 2, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article विधानसभा वार लगाई गई मतगणना दलों की ड्यूटी
Next Article मतगणना की तैयारियां पूरी, सभी विधानसभा क्षेत्रों की कुल 80 राउण्ड में होगी गणना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया में बायपास सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया में बायपास सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?