Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतगणना कार्य में नियोजित अधिकारी-कर्मचारियों ली गई बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मतगणना कार्य में नियोजित अधिकारी-कर्मचारियों ली गई बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 1, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

मनेंद्रगढ़/ 01 दिसंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतगणना कार्य की व्यवस्था के संबंध में जारी आदेश में संसोधन कर पुनः कर्मचारियों के उत्तरदायित्व का निर्धारण कर कार्य विभाजन के निर्देश दिये हैं। विदित हो कि मतगणना का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य भंडारण निगम गोदाम चैनपुर में 03 दिसम्बर 2023 दिन रविवार को किया जाना है। उक्त आदेशानुसार अपर कलेक्टर श्री अनिल सिदार को मतगणना स्थल पर संपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्थाओं का प्रभार सौपा गया है तथा श्री बी. एस. मरकाम अनुविभागीय अधिकारी चिरमिरी, श्री बी. के. सिंह कार्यपालन अभियंता नगर पालिक निगम चिरमिरी एवं श्री एच. के. चंद्राकर राजस्व अधिकारी चिरमिरी को सहयोग हेतु आदेशित किया गया । उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर आयोग के निर्देशानुसार एवं मापदंडों के अनुरूप समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का उत्तरदायित्व मतगणना स्थल प्रभारी का होगा। इसी प्रकार मतगणना स्थल में बेरीकेटिंग, मतगणना संबंधी आवश्यक संरचना आदि की व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर विद्युत व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित हो इसके लिए संबंधित को निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि मतगणना हेतु अंतिम प्रशिक्षण 30 नवंबर 2023 को स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेंद्रगढ़ में किया गया। मतगणना अभिकर्ताओं के लिए पहचान पत्र संबंधित विधान सभा क्षेत्र के आरओ द्वारा जारी की जायेगी। कलेक्टर श्री दुग्गा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व मापदंडों के अनुसार मतगणना स्थल पर कंप्यूटर आदि की व्यवस्था हेतु ज़िला सूचना विज्ञान अधिकारी एमसीबी व ज़िला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। डाक मत पत्र एवं ईटीवीपीबी की गणना संबंधी समस्त कार्यवाही कि तैयारी श्री सी. एस. पैंकरा संयुक्त कलेक्टर द्वारा किया जायेगा साथ ही दूरभाष इंटरनेट की व्यवस्था श्री प्रवीण भगत डिप्टी कलेक्टर द्वारा भारत संचार निगम लिमिटेड के समन्वय से होगा। उन्होंने कहा कि स्थल पर साफ़ सफ़ाई, फायर ब्रिगेड इत्यादि की व्यवस्था नगरपालिका परिषद मनेंद्रगढ़ द्वारा की जाएगी। मतगणना स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता होगी । ज्ञात हो को मतगणना स्थल पर दो मतगणना हॉल नियत किए गए हैं तथा दोनों हाल में आरओ द्वारा मतगणना कार्य प्रातः 8 बजे प्रारंभ किया जावेगा। मतगणना परिणाम प्रत्येक चक्र के बाद सहायक आरओ से प्राप्त कर प्रेक्षक हस्ताक्षर पश्चात कंप्यूटर में एंट्री की जाएगी तथा हर एक चक्र के बाद चक्रवार परिणाम की उद्घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थल पर मोबाइल तथा इलेक्ट्रानिक्स गैजेट ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। मतगणना पश्चात सीलिंग का कार्य पर्यवेक्षण मतगणना प्रभारी एवं आरओ द्वारा किया जायेगा।

इस दौरान बैठक में उप जिलानिर्वाचन अधिकारी श्री अनिल सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री निमेश बरैया, रिटर्निंग ऑफिसर श्री मूलचंद चोपड़ा एवं श्रीमती अभिलाषा पैंकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण भगत तथा श्री प्रीतेश राजपूत, श्री बी.एस. मरकाम अनुविभागीय अधिकारी चिरमिरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा तथा अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 1, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच की तैयारी की जानकारी ली राज्यपाल ने अधिकारियों को दिया निर्देश
Next Article प्रात: 8 बजे शुरू होगी मतगणना, सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की होगी गणना, 8.30 बजे से ईवीएम की काउंटिंग होगी शुरू

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya October 13, 2026
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti October 13, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026

Popular Post

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?