Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतगणना के लिए दिया गया प्रशिक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मतगणना के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 24, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

मुंगेली 24 नवम्बर 2023// विधानसभा निर्वाचन के तहत मतगणना कार्य के लिए आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में काऊंटिंग सुपरवाईजर, सहायकों तथा माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पूरी सतर्कता से त्रुटिरहित कार्य करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण को व्यावहारिक रूप देने मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर भी समझाया गया।
प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री देव ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समन्वय एवं तालमेल के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए अपने निर्धारित दायित्वों को पूरी तत्परता से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री देव ने कहा कि 03 दिसंबर को मतगणना कार्य होना है, जिसके लिए आज प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी लोगों को मतगणना के नियमों एवं निर्देशों को बारीकी से समझाया गया। इस दौरान काऊंटिंग का डिमांस्ट्रेशन भी कराया गया। कलेक्टर श्री देव ने कहा कि दोनों विधानसभा के इव्हीएम मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जा रहे हैं। पोस्टल बैलेट एवं इटीपीबीएस मतों की गणना अलग टेबलों में की जाएगी।
मास्टर ट्रेनर श्री संजय सोनी द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी सुझाव एवं निर्देश दिए गए। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, काउंटिग प्रोसीजर, इटीपीबीएस एवं पोस्टल बैलेट, मतगणना साफ्टवेयर, एनकोर, इंडेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के पालन के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में डाक मतपत्र एवं कण्ट्रोल यूनिट के मतों की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया।
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान ने प्रशिक्षण में आये लोगों से पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया के बारे में पूछा। उन्होंने कहा की मतगणना से सम्बंधित सभी जरुरी प्रक्रियाओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को अच्छी तरह से समझ लें ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी, मुंगेली आरओ सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, लोरमी आरओ श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu November 24, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने विभिन्न स्थानों पर अचौक निरीक्षण किये,3 दिवस में सभी स्थानों में बारदाना उपलब्ध करने का दिए निर्देश
Next Article छात्रवृत्ति के लिए आधार से लिंक मोबाईल नंबर का सत्यापन जरूरी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?