Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विधानसभा आम निर्वाचन-2023 -83.97 रहा जिले का मतदान प्रतिशत
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 -83.97 रहा जिले का मतदान प्रतिशत

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 18, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 18 नवम्बर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत आज जिले के सभी 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मतदान समाप्ति के पश्चात कुल 83.97 रहा जिले का मतदान प्रतिशत।
मतदान के प्रति शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का भारी उत्साह देखा गया। वे स्वस्फुर्त मतदान हेतु मतदान केन्द्रों में पहुंचे एक ओर जहां नये युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति ललक थी, वहीं वृद्धजन एवं महिलाएं भी पीछे नहीं थीं। शहरी क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया था। पुलिस अधिकारी, फोर्स लगातार गश्त कर रहे थे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदान दलों को पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतर सुरक्षा मुहैय्या कराई गई थी।
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा में मतदान 85.52 प्रतिशत रहा। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ में मतदान 78.78 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया में मतदान 86.67 प्रतिशत एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ में मतदान 86.00 प्रतिशत रहा। इस तरह पूरे जिले के चारों विधान सभा में 83.97 प्रतिशत मतदान रहा।
7 लाख 47 हजार 252 मतदाताओं ने किया मतदान
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत रायगढ़ जिले के चारों विधानसभाओं में 7 लाख 47 हजार 252 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 3 लाख 70 हजार 843 पुरूष मतदाता, 3 लाख 76 हजार 397 महिला मतदाता एवं 12 थर्ड जेंडर शामिल हुए।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा में 01 लाख 74 हजार 798 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 86 हजार 337 पुरूष एवं 88 हजार 461 महिला मतदाता शामिल थे। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ में 2 लाख 2 हजार 742 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 01 लाख 1 हजार 778 पुरूष, 01 लाख 956 महिला मतदाता एवं 8 थर्ड जेंडर शामिल थे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया में 1 लाख 86 हजार 764 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 93 हजार 270 पुरूष, 93 हजार 491 महिला मतदाता एवं 3 थर्ड जेंडर शामिल थे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ में 1 लाख 82 हजार 948 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 89 हजार 458 पुरूष, 93 हजार 489 महिला मतदाता एवं 1 थर्ड जेंडर शामिल थे।
2018 में 82.96 था मतदान प्रतिशत
विधानसभा आम निर्वाचन-2018 की बात करें तो उस समय जिले के चार विधानसभाओं में कुल 82.96 था मतदान प्रतिशत। जिसमें पुरूष मतदाता 82.84 प्रतिशत एवं महिला मतदाता 83.10 प्रतिशत था। जिसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा में कुल 84.47 प्रतिशत, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ में 76.49 प्रतिशत, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया में 86.81 प्र्रतिशत तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ में कुल 85.67 तथा मतदान प्रतिशत। इस लिहाज से 2023 में हुए विधानसभा आम निर्वाचन में मतदान में 1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu November 18, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सामान्य प्रेक्षक, कलेक्टर एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को किया गया सील
Next Article आस्था, विश्वास, स्वच्छता का प्रतीक है छठ महापर्व

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?