सक्ती, 15 नवम्बर 2023/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों का तृतीय (अंतिम) रेण्डमाइजेशन और माइक्रो आब्जर्वर का रेण्डमाइजेशन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया गया। रेण्डमाइजेशन के दौरान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35- सक्ती के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री मोहम्मद वाई. सफीरुल्ला के., विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 एवं 37 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री उमाकांत त्रिपाठी और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा चन्द्रपुर सुश्री दिव्या अग्रवाल, रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा जैजैपुर श्री अरूण कुमार सोम, डी.आई.ओ. श्री ऋषि राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सामान्य प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में मतदान दलों का तृतीय (अंतिम) रेण्डमाइजेशन एवं माइक्रो आब्जर्वर का रेण्डमाइजेशन हुआ संपन्न
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
