बेमेतरा 15 नवम्बर 2023/- विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के कार्यो में लापरवाही बरतने बिना पूर्व सूचना के निर्वाचन डयूटी से अनुपस्थित रहने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस. एल्मा ने प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बेमेतरा श्री कपिल कुशवाह सहित पांच शिक्षकों श्री रामचन्द्र ध्रुव शिक्षक (एल.बी.) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कटई, श्री नन्द कुमार मरावी सहायक शिक्षक (एल.बी.) शासकीय प्राथमिक शाला खेड़ा, श्री बुधारूराम गंधर्व शिक्षक (एल.बी.) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झाल, विकाखंड नवागढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसी प्रकार श्री कन्हैयाराम तेली शिक्षक (एल.बी.) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहतरा, विकासखंड साजा और श्री निकेश कुमार लहरे सहायक शिक्षक (एल.बी.) शासकीय बालक प्राथमिक शाला खाम्ही विकासखण्ड बेमेतरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इस आशय के आदेश आज यहां कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बेमेतरा से जारी कर दिये गये है। जारी आदेश में श्री कपिल कुशवाह प्रबंध जिला उद्योग केन्द्र को निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा रहेगा । इसी प्रकार नवागढ़ विकास खंड के निलंबित शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नवागढ़ रहेगा । इसी प्रकार साजा ओर बेमेतरा के निलंबित शिक्षकों का मुख्यालय कार्यालय शिक्षा अधिकारी विकासखंड साजा और बेमेतरा रहेगा । सभी को निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भात्ता की पात्रता होगी ।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन: लापरवाही और बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर की गयी कार्रवाई
