बेमेतरा 13 नवंबर 2023/- विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए सामग्री वितरण व वापसी के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 15 नवंबर 2023 को होगा। अपर कलेक्टर एवं नोडल (सामग्री वितरण वापसी) डॉ. अनिल बाजपेयी ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्वाह्न 11 बजे से शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन सामग्री वितरण 16 नवंबर को सबेरे 6 बजे से ज़िला मुख्यालयों स्थित कृषि उपज मंडी परिसर से होगी । सामग्री वापसी का कार्य भी इसी परिसर में 17 नवंबर 2023 शाम 6 बजे से होगा। उन्होंने सामग्री वितरण व वापसी के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण में शामिल होने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी कृषि उपज मंडी परिसर में सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर चुके है। उन्होंने कुछ कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए है।
विधानसभा निर्वाचन के लिए सामग्री वितरण व वापसी के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का प्रशिक्षण 15 को
9770597735
