मुंगेली।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के वॉलिंटियर्स द्वारा स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया तथा सभी मतदाताओें को मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने प्रेरित किया गया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य श्री एन डी कुर्रे एवं कार्यक्रम अधिकारी डा. रामबाबू मिश्र सहित शिक्षकगण और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
शत-प्रतिशत मतदान हेतु भागीदारी सुनिश्चित करने किया गया प्रेरित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
