Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रथम मतदाता के रूप में कलेक्टर ने डाला वोट, दिया मतदान का संदेश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260425 WA0010
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260425 WA0009
सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी सहित 7510 रुपये जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260425 210333
मवेशियों कि लड़ाई से पूर्व सरपंच की मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260425 WA0005
सांसद राधेश्याम राठिया का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी औचक निरीक्षण
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
IMG 20260425 210254
बिजली खंभे से टकराया 16 वर्षीय बाईक सवार , मौके पर मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » प्रथम मतदाता के रूप में कलेक्टर ने डाला वोट, दिया मतदान का संदेश

प्रथम मतदाता के रूप में कलेक्टर ने डाला वोट, दिया मतदान का संदेश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 7, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20231107 WA0007

खैरागढ़, 07 नवम्बर 2023// जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने अपने मताधिकारी का प्रयोग करते हुए जिले के प्रथम मतदाता के रूप में प्रातः 8 बजे मतदान किया। उन्होंने खैरागढ़ विधानसभा के बूथ क्रमांक 222 प्रायोगिक शाला से मतदान किया। इसके बाद कलेक्टर ने खैरागढ़ और डोंगरगढ़ विधानसभाओं के कुल 10 बूथों का निरीक्षण किया।

मतदाताओं को कोई असुविधा न हो, प्रक्रिया सुचारू संचालित करें- कलेक्टर
कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बूथ निरीक्षण के दौरान पीठासीन और मतदान अधिकरियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाताओं को बूथ पर कोई असुविधा न हो, प्रक्रिया सुचारू संचालित करें। कही पर कोई समस्या हो तो जानकारी दें, समाधान के लिए सेक्टर अधिकारी सभी बूथों तक जा रहे है। निरीक्षण में 73 खैरागढ़ विधान सभा के बूथ क्रमांक 221संगवारी, 222 सामान्य, 226 संगवारी, 229 युवा, 230 सामान्य, 262 दिव्यांग, 264 ग्रामीण, 265 ग्रामीण का निरीक्षण किया। इसकी प्रकार 74 डोंगरगढ़ आंशिक के बढ़ईटोला 53 ग्रामीण संगवारी और बलदेवपुर 55 सामान्य ग्रामीण आदि बूथों का निरीक्षण किया। उक्त बूथों में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही थी। केसीजी में 3 बजे तक महिला 65.73 और पुरुष 62.84 के साथ कुल 64.5 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

*फर्स्ट टाइम वोटर, दिव्यांग और युवा मतदाताओं को किया प्रेरित, साथ खिंचाई सेल्फी और फोटो*
मतदान दिवस में 7 नवंबर को केसीजी कलेक्टर गोपाल ने विधानसभाओं के सामान्य और विशिष्ट तथा ग्रामीण और शहरी मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान पीठासीन, बीएलओ और मतदाताओं से बातचीत करके मतदान से संबंधित जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिले के फर्स्ट टाइम वोटर, दिव्यांग और युवा मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचाई। दौरान लोकतंत्र के संवर्धन हेतु सभी को करने की अपील की। प्रायोगिक शाला में बुजुर्ग महिला मतदाता का किया सम्मान, फर्स्ट टाइम वोटर आरुषि वर्मा को कलेक्टर ने बधाई दी और साथ में फोटो ली। आरुषि ने कहा पहली बार वोट करना बहुत एक्साइटिंग था, सबको वोट करना चाहिए। युवा मतदान केंद्र में युवाओं के साथ सेल्फी ली। दिव्यांग मतदान केंद्र अमलीपारा में दिव्यांगों के साथ ट्रिपल सेल्फी प्वाइंट से फोटो खींचकर समावेशी मतदान का संदेश दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुष व महिलाओ के साथ चर्चा मताधिकार में समानता हेतु प्रेरित किया। संगवारी मतदान केंद्रों में महिला मतदान दल का बेहतर कार्य हेतु उत्साहवर्धन किया।

विशिष्ट बूथों को दुल्हन की तरह सजाया गया था
विधान सभा निर्वाचन में मतदान केंद्र को आकर्षक और सुगम बनाने के लिए जिले के विशिष्ट बूथों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इसके अंतर्गत केंद्रों के परिसर में फव्वारा, रंगोली, रंगीन टेंट और बलून, आकर्षक प्रवेश द्वार, सुंदर सेल्फी प्वाइंट आदि से श्रृंगार किया गया था। इसके साथ मतदान केंद्रों के तक आवागमन को सहज बनाने के लिए बुजुर्गों और दिव्यांगों का सहयोग किया था। इसके लिए चिन्हित मतदान केंद्रों में व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी। इसके संचालन हेतु स्काउट के 253, एनएसएस के 70 और 75 दिव्यांग सहयोगियों ने केंद्रों में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया। निरीक्षण के दौरन उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीएस राजपूत, संयुक्त कलेक्टर आभा तिवारी, सीएमओ खैरागढ़ प्रमोद शुक्ला, डॉ मकसूद, संजय देवांगन सहित बूथों में बड़ी संख्या में फर्स्ट टाइम वोटर, युवा, महिलाएं, दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article images 64 निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न आवेदन करने वाले पात्र मतदाताओं को सुविधा केन्द्र में मतदान करने की मिलेगी सुविधा
Next Article IMG 20231107 WA0008 प्रत्याशियों की उपस्थिति में इव्हीएम व वीवीपेट मशीनों का कमिशनिंग कार्य शुरू

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260425 WA0010
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
CHHATTISGARH RAIGARH April 25, 2026
IMG 20260425 WA0009
सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी सहित 7510 रुपये जब्त
CHHATTISGARH sakti April 25, 2026
IMG 20260425 210333
मवेशियों कि लड़ाई से पूर्व सरपंच की मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 25, 2026
IMG 20260425 WA0005
सांसद राधेश्याम राठिया का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी औचक निरीक्षण
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ April 25, 2026
IMG 20260425 210254
बिजली खंभे से टकराया 16 वर्षीय बाईक सवार , मौके पर मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 25, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?