मुंगेली 06 नवंबर 2023// शासकीय नवीन महाविद्यालय अमोरा में स्वीप कार्यक्रम के तहत आज मतदाता जागरूकता का आयोजन किया गया। इस दौरान कालेज परिसर में रंगोली बनाकर छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया तथा शपथ दिलाई गई और ‘मेरा मत मेरा अधिकार’ एवं ‘रखबो मुंगेली के मान, सब्बो झन करबो मतदान’ का नारा लगाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर सभी मतदाताओं को मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी के प्रेरित किया गया। इस दौरान कालेज के प्राचार्य डॉ एस. के. यादव, स्वीप प्रभारी सहायक प्राध्यापक सूर्यकांत चेलकर सहित अन्य प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
अमोरा महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
