Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग दें : प्रेक्षक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260311 WA0021
घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में मिले दो शावक हाथियों का शव
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260311 WA0020
30 दिवसीय कराते प्रशिक्षण शिविर संपन्न
CHHATTISGARH रायपुर
Screenshot 2026 03 11 17 21 20 67 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, रायगढ़ में होटलों व रेस्टोरेंट में औचक जांच
CHHATTISGARH RAIGARH
Screenshot 2026 03 11 17 17 50 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
कलेक्टर के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260311 WA0007
पुसौर के पांच ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियों का निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग दें : प्रेक्षक

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग दें : प्रेक्षक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 2, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20231102 WA0066

कोरबा 02 नवंबर 2023/ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए नाम वापसी के पश्चात विधानसभावार लड़ने वाले अभ्यर्थियों की बैठक श्री प्रियतु मंडल एवं सी०के० जमातिया, सामान्य प्रेक्षक तथा पुलिस आब्जर्वर श्री सी.वेंकटा सुब्बा रेड्डी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों, प्रतिनिधियों से मुखातिब होते हुए कहा कि जिले में निर्विघ्न व शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपन्न कराने में सभी अभ्यर्थीगण व राजनीतिक दल अपना पूर्ण सहयोग दें। यदि चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव उनके पास हैं तो वे अपने से संबंधित प्रेक्षक के समक्ष रखें। प्रेक्षकों ने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी या राजनैतिक दल के प्रतिनिधि चुनाव के दौरान ऐसा कोई भी कार्य न करे जिससे कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन हो। बैठक के दौरान अभ्यर्थियों या उनके प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों, उठाई गई शंकाओं का समाधानकारक उत्तर दिया गया। बैठक में पुलिस आब्जर्वर ने अभ्यर्थियों, प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी अपना सहयोग दें तथा ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिससे शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ें। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थी को किसी से कोई शिकायत है तो वे अपनी शिकायत कर सकते हैं।
बैठक में प्रेक्षकों ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए नियुक्त किया है। वैसे तो जिले में निर्वाचन कार्य में लगी अधिकारियों की टीम निर्वाचन कार्य कराने में सक्षम है, फिर भी अभ्यर्थियों को ऐसा लगता है कि उनके पास शिकायत है तो वे अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं। प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों को लोकतंत्र के इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
बैठक में विधानसभावार क्षेत्रों के रिटर्निग ऑफिसर द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ उपस्थित राजनीतिक दलों / निर्वाचकों को आदर्श आचार संहिता के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गयी । अभ्यर्थियों को व्यय रिपोर्टिंग प्रारूप, दर सूची आदि और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के अनुसार व्यय लेखा प्रस्तुत करने की जानकारी दी गई। उन्हें वाहनों, जुलूसों और सार्वजनिक बैठकों के लिए अनुमति, ईवीएम / वीवीपेट मशीनों की कमीशनिंग की तैयार करने की तारीख और समय और इसमें अभ्यर्थियों की भूमिका एवं अभ्यर्थियों को वीवीपैट कार्य प्रणाली, चुनाव के संचालन में महत्वपूर्ण पहलू (जैसे मतदान एजेंट, मतगणना एजेंट, निर्वाचन एजेंट की नियुक्ति उनके अधिकार और कर्तव्य ) की जानकारी दी गयी । बैठक में आयोग के नवीनतम निर्देश एवं पूर्व के निर्देशों में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 21 कोरबा में मतदान केंद्र क्रमांक – 238 (क) अनुभाग 8 से 10 के लिए एक सहायक मतदान केन्द्र की जानकारी दी गई । उन्हें विधानसभावार मतदान केन्द्रो के भवन परिवर्तन / स्थल परिवर्तन एव नाम परिवर्तन की जानकारी देते हुए बताया गया कि ई.व्ही. एम. मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन दिनांक 4.11.2023 को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रस्तावित है।

ईवीएम/ वीवीपेट मशीनों का किया गया सप्लीमेंट्री रेण्डमाइजेशन:-
जिला पंचायत सभाकक्ष में विधानसभा कोरबा में प्रत्याशियों की संख्या होने के कारण ईवीएम/ वीवीपेट मशीनों (बैलेट यूनिट) का सप्लीमेंट्री रेण्डमाइजेशन सभी अभ्यर्थियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने बताया कि चूंकि कोरबा विधानसभा में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या अधिक है ऐसे में दो मशीनें लगाई जाएंगी। प्रथम पूरक रेण्डमाईजेशन के माध्यम से विधानसभावार मशीनों के वितरण की जानकारी अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231102 WA0065 छह विधानसभा क्षेत्र से 108 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, 8 ने लिया नाम वापस
Next Article IMG 20231102 WA0067 मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260311 WA0021
घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में मिले दो शावक हाथियों का शव
CHHATTISGARH घरघोड़ा March 11, 2026
IMG 20260311 WA0020
30 दिवसीय कराते प्रशिक्षण शिविर संपन्न
CHHATTISGARH रायपुर March 11, 2026
Screenshot 2026 03 11 17 21 20 67 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, रायगढ़ में होटलों व रेस्टोरेंट में औचक जांच
CHHATTISGARH RAIGARH March 11, 2026
Screenshot 2026 03 11 17 17 50 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
कलेक्टर के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti March 11, 2026
IMG 20260311 WA0007
पुसौर के पांच ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियों का निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH March 11, 2026

Popular Post

IMG 20260311 WA0021
घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में मिले दो शावक हाथियों का शव
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?