रायगढ़। निकट विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फरार आरोपियों/वारंटियों की धर पकड़ के लिए चलाए गए अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक राजेश जांगडे द्वारा लंबित वारंट की समीक्षा कर फरार वारंटियों की पतासाजी के लिए अपने स्तर पर दीगर राज्यों में मुखबीर लगाकर पतासाजी कराया जा रहा है जिसमें फरार वारंटी विजय सुखदेव के डिंडोली जिला बुलढाणा (महाराष्ट्र) में रहकर ड्राइवरी का काम करने की जानकारी मिली । तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दिगर राज्य जाने की अनुमति प्राप्त कर टीआई भूपदेवपुर द्वारा थाने के प्रधान आरक्षक शंभू पांडे एवं आरक्षक मुरली मनोहर पटेल को महाराष्ट्र रवाना किया गया जिनके द्वारा वारंटी विजय सुखदेव पिता सुखदेव खंडागडे निवासी डिंडोली जिला बुलढाणा महाराष्ट्र की पतासाजी कर वारंटी को हिरासत में लिया गया । वारंटी विजय सुखदेव के विरुद्ध वर्ष 2007 सड़क दुर्घटना के मामले में वर्ष 2013 में JMFC खरसिया न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था । वारंटी लंबे समय से अपना स्थान बदलकर लुक छिप कर रह रहा था जिसे आज कोर्ट पेश कर जेल दाखिल किया गया है ।
17 साल से लुक छिप रहे स्थायी वारंटी को भूपदेवपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में पकड़ा, वारंटी को कोर्ट पेश कर भेजा गया जेल
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
