मुंगेली 27 अक्टूबर 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने लोरमी स्थित आन्या हास्पिटल में ईलाज के दौरान प्रसूता महिला की मौत के संबंध में जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने मुंगेली के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर टीम गठित करने निर्देशित किया है। उन्होंने प्रकरण की पूर्ण जांच कर मृत्यु का कारण सहित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। गौरतलब है कि ग्राम सल्हैया चैंकी जूनापारा की श्रीमती शारदा राजपूत पति श्री दुर्गेश राजपूत को 27 अक्टूबर को रात्रि में लोरमी स्थित आन्या अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। महिला की आपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ईलाज के दौरान लापरवाही तथा प्रसूति रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति में आपरेशन करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि संबंधित अस्पताल नर्सिंग होम एक्ट अंतर्गत बिना पंजीयन के संचालित हो रहा था। उक्त तथ्यों पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री देव ने तत्काल सीएमएचओ को जांच टीम गठित कर विस्तृृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है।
प्रसूता महिला की मौत के संबंध में कलेक्टर ने जांच टीम गठित करने दिए निर्देश
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
