बिलासपुर, 26 अक्टूबर 2023/मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जिले में बड़ी संख्या में स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत परिसर में जिले के विकासखण्डों के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र, छात्राओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए तैयार किये गये पोस्टर, फ्लैक्स एवं पतंगांे की प्रदर्शनी आम नागरिकों हेतु जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल के निर्देशानुसार लगाई गई है। छात्र एवं छात्राओं द्वारा तैयार की गई सर्वश्रेष्ठ 10 पोस्टरों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी के जरिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जिला पंचायत में लगाई गई स्वीप प्रदर्शनी
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
