Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260425 WA0010
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260425 WA0009
सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी सहित 7510 रुपये जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260425 210333
मवेशियों कि लड़ाई से पूर्व सरपंच की मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260425 WA0005
सांसद राधेश्याम राठिया का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी औचक निरीक्षण
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
IMG 20260425 210254
बिजली खंभे से टकराया 16 वर्षीय बाईक सवार , मौके पर मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 25, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20231025 WA0042

बिलासपुर, 25 अक्टूबर 2023/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने शाम में जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे इलाज एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और इन्डोर मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। मरीजों के अस्पताल पहुंचने पर उन्हें इलाज के बारे में सही मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन एवं कंसल्टेंट को दिए। अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र के खाली रहने पर नाराजगी जाहिर की। महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ तालमेल बनाकर ज्यादा से ज्यादा कुपोषित बच्चों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.अनिल गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री शरण ने लगभग डेढ़ घण्टे तक निरीक्षण कर अस्पताल की विभिन्न वार्डों एवं मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल की साफ-सफाई एवं उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने अस्पताल परिसर में 100 बिस्तर युक्त मातृ एवं शिशु अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। सद्यप्रसूता महिलाओं एवं नवजात बच्चों का हालचाल जाना। अस्पताल में मिल रहे भोजन एवं इलाज के बारे में पूछताछ किए। खरकेना, नवागांव एवं घुटकू की शिशुवती माताओं ने बताया कि उन्हें आज अण्डा, दूध, गाजर एवं चने की सब्जी मिली है। हर दिन खाने का अच्छा भोजन मिल रहा है। इलाज ठीक होने के साथ ही किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। कलेक्टर ने पैथोलॉजी लैब का भी अवलोकन किया। वर्तमान मंे लगभग डेढ़ सौ मरीजों की जांच प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की जांच की जाती है। हमर लैब की प्रगति के बारे में जिला कलेक्टर को सिविल सर्जन ने बताया। हमर लेब जल्द ही पूर्ण होने वाला है। ढाई सौ से ज्यादा प्रकार की जांच यहां मरीजों को निःशुल्क मिलने लगेगी। अस्पताल में मरीजों के पंजीयन के लिए तैयार किये गये आभा एप्प का और प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। प्रतिदिन 30 मरीजों के जिला अस्पताल में डायलिसिस होने की जानकारी दी गई। सिविल सर्जन ने बताया कि जीवनदीप समिति मंे पर्याप्त फण्ड है। ढाई करोड़ की राशि फिक्सड डिपॉजिट में जमा होने के अलावा 38 लाख रूपये बचत खाता में उपलब्ध है। जिला अस्पताल पूरे राज्य में पहला अस्पताल है जहां जीवन दीप समिति के कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता है। उन्होंने अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध दवाई एवं इसके वितरण कार्य का भी जायजा लिया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231025 WA0041 खड़गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने का लिया संकल्प
Next Article IMG 20231025 WA0044 कलेक्टर ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार स्थित स्ट्रॉग रूम का किया निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260425 WA0010
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
CHHATTISGARH RAIGARH April 25, 2026
IMG 20260425 WA0009
सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी सहित 7510 रुपये जब्त
CHHATTISGARH sakti April 25, 2026
IMG 20260425 210333
मवेशियों कि लड़ाई से पूर्व सरपंच की मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 25, 2026
IMG 20260425 WA0005
सांसद राधेश्याम राठिया का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी औचक निरीक्षण
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ April 25, 2026
IMG 20260425 210254
बिजली खंभे से टकराया 16 वर्षीय बाईक सवार , मौके पर मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 25, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?