सक्ती 21 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के सक्ती, चन्द्रपुर और जैजैपुर तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 21 अक्टूबर से नामांकन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। आज पहले दिन 15 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम व निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत कोरी द्वारा बताया गया कि आज पहले दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 – सक्ती के लिए 05, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 – चन्द्रपुर के लिए 4 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 – जैजैपुर के लिए 6 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया। उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन पत्र के लिए निच्छेप राशि सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 हजार रूपये और अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग के लिए 5 हजार रूपये निर्धारित हैै।
सक्ती जिले के तीनों विधानसभा हेतु आज से नाम निर्देशन पत्र की कार्यवाही शुरू
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
