Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पुसौर के बोरोडीपा में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, कलेक्टर एवं एसएसपी हुए शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

पुसौर के बोरोडीपा में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, कलेक्टर एवं एसएसपी हुए शामिल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 20, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 20 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पुसौर के बोरोडीपा चौक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली, कालेज के विद्यार्थियों सहित जनसामान्य ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों से शत-प्रतिशत मतदान के लिए अपील की। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार भी शामिल हुए है। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में अपना बहुमूल्य मत देने हेतु अपील की।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि मतदान में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण होता हैं, सभी वोट करे और कोशिश करें कि पुसौर विकासखण्ड में शत-प्रतिशत मतदान हो। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गोयल ने दिव्यांग मतदाता श्री धनेश्वर शिकारी, 80 प्लस मतदाता श्रीमती बिजली साव तथा युवा मतदाता कु.रितु पटेल एवं कु.अनिता गुप्ता का सम्मान किए। इस दौरान कलेक्टर एवं एसएसपी हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए एवं हस्ताक्षर कर लोगों से मतदान के लिए आग्रह किया। मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव ने सभी मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ दिलाई। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, जनपद सीईओ पुसौर श्री महेश पटेल सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली एवं कालेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
तख्तियों में संदेश लिखकर मतदान के लिए मतदाताओं से की अपील
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान की अपील हेतु तख्तियों में संदेश लिखकर
रैली के माध्यम से मानव श्रृंखला बनाकर जनसामान्य को जागरूक किया। साथ ही महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से आगामी 17 नवम्बर को अपना बहुमूल्य मतदान करने का आव्हान किया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थी, स्वसहायता समूह की महिलाएं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
नारा-लेखन के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले भर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दीवार लेखन का भी कार्य किया जा रहा है। जिसमें लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होता जागरूक मतदाता, बूढ़े हो या जवान, सभी करें मतदान, जन-जन का यह नारा है, मतदान अधिकार हमारा है जैसे विभिन्न श्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए अपील की जा रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 20, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की ली बैठक
Next Article तरूण सिंह ठाकुर एक साल के लिए जिला बदर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 28, 2026
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?