सक्ती 19 अक्टूबर 2023/ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपयोग होने वाले ईव्हीएम, व्हीव्हीपैटस् मशीनों के प्रथम लेवल रेण्डमाइजेशन की कार्यवाही 20 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डमाइजेशन के लिए आवश्यक तैयारिया सुनिश्चित रखें जाने के निर्देश दिए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम ने प्रथम रेण्डमाईजेशन के दौरान सभी राजनैतिक पदाधिकारियों से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डमाइजेशन 20 अक्टूबर को
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
