खैरागढ़, 19 अक्टूबर 2023// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के मद्देनजर स भी नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों को प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान संगवारी मतदान दल एवं युवा और दिव्यांग मतदान दल के प्रशिक्षण के दिए निर्देश। जिला सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निर्वाचन तैयारी और नोडल को सौंपे गए कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदान हेतु गठित 12 विशेष दल, संगवारी मतदान दल एवं युवा और दिव्यांग मतदान दल के सभी सदस्यों के प्रशिक्षण के निर्देश दिए। विशेष दल के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक – 01, मतदान अधिकारी क्रमांक – 02 एवं मतदान अधिकारी क्रमांक – 03 का प्रशिक्षण दिन शनिवार 21 अक्टूबर 2023 को आयोजित होगा | मास्टर ट्रेनर्स निर्धारित तिथि के अनुसार प्रशिक्षण हेतु कक्षों में उपस्थिति प्रदान करेंगे।
संगवारी, युवा और दिव्यांग मतदान दल का 21 अक्टूबर को होगा प्रशिक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
