Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ईव्हीएम व व्हीव्हीपैट मशीन का मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण किया प्राप्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ईव्हीएम व व्हीव्हीपैट मशीन का मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण किया प्राप्त

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 17, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

कोरबा 17 अक्टूबर 2023/ जिले में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के दिशा-निर्देशन में शासकीय ईव्ही स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पीठासीन अधिकारियों को प्रथम सैद्धांतिक प्रशिक्षण के साथ ही ईव्हीएम तथा वीवीपैट मशीन का हैंड्सऑन प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें मतदान प्रक्रिया, ईव्हीएम सिलिंग, मॉक पोल, विभिन्न सूचना प्रपत्र आदि की भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में मतदान अधिकारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप ने जायजा लिया। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन से जुड़ी हर प्रक्रिया और प्रपत्र के बारे में गंभीरता से समझकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर मंे मतदान अधिकारियों को दिए जा रहे ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपैट मशीन की हैंड्सआन ट्रेनिंग का भी निरीक्षण किया। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए सीईओ श्री विश्वदीप ने कहा कि मतदान अधिकारी बूथ स्तर पर निर्वाचन आयोग का चेहरा होता है। इसलिए सभी का दायित्व है कि अपने कर्तव्य का निर्वहन गंभीरतापूर्वक पूर्ण निष्ठा से करें, जिससे निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित निर्वाचन प्रक्रिया संपादित की जा सके।
इसी तरह अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने शासकीय ईव्ही स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में सकुशल मतदान संपन्न कराने में मतदान अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया एवं मतदान के बाद मतपत्र लेखा तैयार करके मशीन सहित स्ट्रांग रूम में जमा करने की जिम्मेदारी मतदान अधिकारी की होती है। इस हेतु आप सभी प्रशिक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतंे एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण के प्रशिक्षण में शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज कोरबा में 681 में से 669 प्रशिक्षणार्थी और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में 651 में से 640 पीठासीन अधिकारी उपस्थित हुए। शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा में मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा सीमा पात्रे एवं रुचि २ाार्दुल अनुविभागीय अधिकारी ने भी प्रशिक्षण स्थल का जायजा लिया।

सीईओ ने संगवारी मतदान केंद्र के अधिकारियों के प्रशिक्षण का किया अवलोकन :-

सीईओ श्री विश्वदीप ने विद्यालय में महिला मतदाताओं की विशेष सहायता तथा सहूलियत के लिए बनाए जा रहे संगवारी मतदान केंद्र में ड्यूटी हेतु महिला मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिला मतदान अधिकारियों को कहा कि पिंक बूथ हेतु जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसका प्रशिक्षण ध्यान से प्राप्त करें। उन्होंने संगवारी मतदान केंद्र में महिला मतदाताओं को उपलब्ध कराने जाने वाली व्यवस्थाओं से भी अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान सभी महिला पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article आचार संहिता के दौरान निगरानी दलों ने 5 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त
Next Article विजय कानूनगो ने एनटीपीसी तलाईपल्ली के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya October 12, 2026
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026

Popular Post

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?