Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: फ्लाइंग स्क्वायड टीम बेहतर तरीके से करें कार्य-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260218 WA0010
बकायादारों पर निगम की सख्ती — काटे गए नल कनेक्शन
Uncategorized
IMG 20260218 WA0009
एमजी कालेज के वार्षिक सम्मेलन में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्यातिथ्य के तौर पर हुए शामिल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260218 WA0007
समाज सेविका सरिता डहरिया ने अपना जन्मदिन विकलांग बच्चों व वृद्ध लोगो के साथ मनाया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260218 WA0005
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई में क्लब क्लस्टर स्तरीय कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » फ्लाइंग स्क्वायड टीम बेहतर तरीके से करें कार्य-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

फ्लाइंग स्क्वायड टीम बेहतर तरीके से करें कार्य-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh October 17, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20231017 WA0023

रायगढ़, 17 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने आज फ्लाइंग स्क्वायड टीम एवं स्थैतिक निगरानी टीम की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी हैं। आगामी 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन में मतदाताओं को लुभाने, प्रभावित करने वाले समग्रियों पर सख्ती से कार्यवाही करें। जिसके लिए सभी फ्लाइंग स्क्वायड टीम को बेहतर तरीके से कार्य करना होगा। आज जीएसटी अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं, सभी बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं कही भी शंका होने पर उसका समाधान प्राप्त करें।
जीएसटी अधिकारी श्री पैकरा ने बताया कि निर्वाचन में प्रलोभन के लिए दी जाने वाली मुफ्त की वस्तुएं जैसे कपड़े, जूते, किचन समान आदि के परिवहन वाहनों की जांच के समय वैध दस्तावेज के रूप में टैक्स इनवाइस अथवा ई-वे बिल होना आवश्यक हैं। उन्होंने दोनों बिलों के जांच के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कार्यवाही के दौरान होने वाले शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान भी प्राप्त किया। इस दौरान एफएसटी को सी-विजिल के उपयोग करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ ही किए गए कार्यवाही को इएसएमएस (इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम) में अपडेट करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जांच के फलस्वरूप वस्तुओं के जप्त होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति वैध दस्तावेज के साथ कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 21 में उपस्थित होकर अपनी जप्त सामग्रियों को प्राप्त कर सकते हैं। आयोजित प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री गोयल ने एफएसटी, एसएसटी को निर्देशित किया कि हमारा कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष निर्वाचन हेतु जांच करना है, इसका उद्देश्य आमजन, व्यापारिक गतिविधियों को प्रभावित नहीं करना है। सभी टीम जनसामान्य को अनावश्यक परेशान किए बिना जांच की कार्यवाही करें।
कलेक्टर श्री गोयल ने आदर्श आचार संहिता के दौरान शराब तस्करी, कैश, ड्रग्स एवं बड़ी मात्रा में सामग्रियों के परिवहन पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के वाहनों की जांच के दौरान वीडियो बनाना सुनिश्चित करें। संदिग्ध व्यक्ति अथवा बड़ी रकम मिलने पर सोर्स की जानकारी ले एवं संदेह होने पर कार्यवाही करें। विभागीय कैश वाहनों के साथ बैंकों के क्यूआर लगे कैश वाहनों के मूवमेंट को प्रभावित किया बिना जांच सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, जिला परिवहन अधिकारी श्री दुष्यंत रायस्त, सीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, जीएसटी अधिकारी श्री पैकरा एवं रागिनी सिंह सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20231017 WA0022 तराईमाल बाजारपारा में पूंजीपथरा पुलिस की शराब रेड कार्यवाही
Next Article IMG 20231017 WA0028 कलेक्टर एल्मा ने ली निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की बैठक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 18, 2026
IMG 20260218 WA0010
बकायादारों पर निगम की सख्ती — काटे गए नल कनेक्शन
Uncategorized February 18, 2026
IMG 20260218 WA0009
एमजी कालेज के वार्षिक सम्मेलन में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्यातिथ्य के तौर पर हुए शामिल
CHHATTISGARH खरसिया February 18, 2026
IMG 20260218 WA0007
समाज सेविका सरिता डहरिया ने अपना जन्मदिन विकलांग बच्चों व वृद्ध लोगो के साथ मनाया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 18, 2026
IMG 20260218 WA0005
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई में क्लब क्लस्टर स्तरीय कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH February 18, 2026

Popular Post

1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?