Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतदान दलों के प्रशिक्षण का प्रथम चरण शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मतदान दलों के प्रशिक्षण का प्रथम चरण शुरू

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 16, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

बिलासपुर, 16 अक्टूबर 2023/विधानसभा चुनाव के लिए गठित मतदान दलों के प्रशिक्षण का प्रथम चरण आज बिलासपुर सहित सभी चारों ब्लॉक मुख्यालयों में एक साथ शुरू हुआ। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने शहर के दो प्रशिक्षण स्थलों मल्टीपर्पस स्कूल दयालबंद एवं लालबहादुर शास्त्री स्कूल का निरीक्षण कर दलों को जरूरी टिप्स दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी हर कड़ी महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में बताए जा रहे हर पहलूओं और बारीकियों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लें। निर्वाचन कार्य के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रशिक्षण का विशेष महत्व होता है। मास्टर ट्रेनर द्वारा बताई जा रही सभी बातों को ध्यान से सुनते हुए समुचित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण में उन्होंने पौन घण्टे तक प्रशिक्षणार्थियों से लिए गए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली और प्रशिक्षण से संबंधित सवाल भी पूछे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के शंकाओं का समाधान भी किया। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत ने मस्तूरी एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अजय अग्रवाल ने तखतपुर में चल रहे निर्वाचन प्रशिक्षण का जायजा लिया।
कलेक्टर ने कहा कि जिस प्रकार जिला निर्वाचन अधिकारी जिले में निर्वाचन के लिए प्रमुख होता है उसी प्रकार पीठासीन अधिकारी पोलिंग बूथ में प्रमुख होंगे। आपकी कार्यप्रणाली पर सबकी नजर होती है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों को गंभीरता से पढ़े। 5 साल में एक बार चुनाव का यह महत्वपूर्ण कार्य कराने का हमें अवसर मिलता है। इसे जिम्मेदारी और सम्मान के रूप में ले। उन्होंने चुनाव आयोग के मंशानुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने मास्टर ट्रेनरों से कहा कि व्हीव्हीपेट, ईव्हीएम, कंट्रोल यूनिट का प्रयोग करके दिखाए। कलेक्टर ने मतदान दल में शामिल अधिकारी और कर्मचारियों से उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से मशीनों के क्रम सीआरसी, मॉक पोल जैसे प्रश्न पूछे।
उल्लेखनीय है कि जिले में 8 हजार 200 से ज्यादा प्रशिक्षणार्थियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान सामग्री ईव्हीएम, मतदाता सूची, सीलिंग एवं अन्य सामग्री जैसे कि मतदाता रजिस्टर, मतदाता पर्जी, एड्रेस टैग, अमिट स्याही, मॉक पोल आदि के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को मतदान पूर्व की तैयारियां, ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट को सील करना, मतदान प्रारंभ करना, डाकमत पत्र, निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र, निशक्तः मतदाताओं द्वारा मंताकन, अमिट स्याही लगाना, मतदाता के हस्ताक्षर जैसी प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि व्हीव्हीपेट, कंट्रोल एवं ईव्हीएम के सभी तार स्पष्ट रूप से दिखने चाहिए इसमें पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। कहीं से भी छुपा होना नहीं चाहिए। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 के कर्तव्यों के बारे में भी प्रकाश डाला गया।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत श्री अजय अग्रवाल, बिलासपुर एसडीएम श्री सुभाष राज सहित, मास्टर ट्रेनर श्री शैलेष पाण्डेय, श्री एमटी आलम मौजूद थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 16, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article शिकायतों को सुनने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना
Next Article लाईट, माईक, टेन्ट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु मोहर बंद निविदा आमंत्रित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?