बेमेतरा 14 अक्टूबर 2023। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुरुचि सिंह द्वारा आज उड़न दस्तों और स्थैतिक निगरानी दलों की बैठक ली गई। तहसीलदार बेरला श्री मनोज गुप्ता और आचार संहिता प्रभारी नायब तहसीलदार श्री जयंत पटले भी उपस्थित थे। पुलिस विभाग के आरक्षक जिनकी इन दलों में ड्यूटी लगी है वे भी उपस्थित थे । इन दोनो दलों को प्रशिक्षण दिया गया और सक्रीय होने का निर्देश दिया गया। बेमेतरा विधानसभा में 6 उड़न दस्तों की टीम हैं जिनकी 3 पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। एक समय पर दो एफएसटी दल दौरे में रहेंगे, एक बेमेतरा तहसील में और एक बेरला तहसील में। विधान सभा बेमेतरा में स्तैथिक दलों के लिए 3 चेक पोस्ट बनाई गई हैं और चेकिंग शुरू हो गई है। यह चेक हैं बेरला अनुविभाग में आने वाले टेमरी, लिमाही चौक और कंडारका चौकी। बेरला और बेमेतरा तहसील में आचार संहिता के पालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं जो एफएसटी दलों को निर्देशित करेंगे। बेमेतरा विधान सभा कंट्रोल रूम का नंबर है +91 9244568583। यहां आचार संहिता से संबंधित शिकायतें की जा सकती हैं।
एसडीएम सुरुचि सिंह ने ली उड़न दस्तों और स्थैतिक निगरानी दलों की बैठक
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
