बिलासपुर, 13 अक्टूबर 2023/छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सहयोग से 14 अक्टूबर 2023 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के ऑडिटोरियम में स्टेट लेवल मीट ऑन परर्फोमेंस एंड इवैल्यूएशन ऑफ नेशनल लोक अदालत 2023 का आयोजन सवेरे 11 बजे से किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा होंगे। इसके अलावा उक्त कार्यक्रम में समस्त सम्मानीय न्यायमूर्तिगण एवं छत्तीसगढ़ के समस्त न्यायिक अधिकारीगण सम्मिलित होंगे।
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 को
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
