Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन संरचना एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में आदेश जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन संरचना एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में आदेश जारी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 6, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर, 06 अक्टूबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा के मानसून सत्र में की गई घोषणा पर अमल करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों के संशोधित वेतन संरचना एवं अन्य सुविधाओं की स्वीकृति के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों के स्वीकृत मानदेय/वेतनमान के संबंध में 15 वर्ष से कम सेवा अवधि वाले ग्राम पंचायत सचिव को (3500-10000+1100 ग्रेड वेतन तथा 4000 रूपए विशेष भत्ता, 15 वर्ष से अधिक सेवा अवधि वाले ग्राम पंचायत सचिव को (5200-20200+2400 ग्रेड वेतन तथा 3000 रूपए विशेष भत्ता दिया जाएगा।

ग्राम पंचायत सचिवों को एक कैलेण्डर वर्ष में 25 दिवस अर्जित अवकाश, 12 दिवस आकस्मिक अवकाश की पात्रता रहेगी। महिला ग्राम पंचायत सचिव जिसकी दो से कम जीवित संतान हैं, को 180 दिवस तक के लिये मातृत्व अवकाश (गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म के छ माह पश्चात् तक के लिये) स्वीकृत किया जा सकता है। पुरूष ग्राम पंचायत सचिव जिसके दो से कम जीवित संतान हैं, को 15 दिवस का पितृत्व अवकाश (बच्चे के जन्म के 15 दिवस पहले से लेकर छः माह पश्चात् तक के लिये) स्वीकृत किया जा सकता है। ग्राम पंचायत सचिवों को भविष्य में इस आदेश के तहत किसी भी प्रकार के अवकाश नगदीकरण की पात्रता नहीं होगी।

05 वर्ष से अधिक निरंतर सेवा पूर्ण कर चुके पंचायत सचिवों को उनके सेवानिवृत्त होने पर, अर्हतादायी सेवा की प्रत्येक पूर्ण छःमाही समयावधि के लिए, उनकी अंतिम उपलब्धियों के एक-चौथाई के बराबर उपलब्धि के 16.5 गुना से अधिकतम के अध्याधीन रहते हुये, उन्हें उपादान स्वीकृत किया जा सकेगा। 05 वर्ष की निरंतर सेवा अवधि पूर्ण करने के पश्चात् यदि सेवा में रहते हुए, किसी पंचायत सचिव की मृत्यु हो जाती है, तो उपादान की धनराशि उसकी कुल अंतिम उपलब्धियों के 10 गुना के बराबर अथवा खण्ड (क) के अधीन निश्चित की गई धनराशि, जो भी अधिक होगी, उसका भुगतान किया जाएगा। खण्ड (क) और (ख), दोनों के लिये देय उपादान राशि 10.00 लाख रूपये से अनाधिक होगी।

ग्राम पंचायत सचिवों को चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति की पात्रता होगी। यह सुविधा शासन द्वारा समय-समय पर अद्यतन की गई मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों में, अंतः रोगी के रूप में कराये गये उपचार हेतु ही प्रदाय की जाएगी। चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति की अधिकतम सीमा प्रतिवर्ष 05 लाख रूपये होगी। इसकी विस्तृत प्रक्रिया पृथक से जारी की जायेगी।

- Advertisement -
Ad image

यह आदेश 01 अक्टूबर 2023 से प्रभावशील होगा। अर्जित अवकाश एवं आकस्मिक अवकाश, केवल वर्ष 2023 के लिये आनुपातिक रूप से देय होगा। पंचायत सचिवों को प्रत्येक वर्ष 01 जुलाई को, 03 प्रतिशत की दर से वार्षिक वेतनवृद्धि देय होगी। समय-समय पर लागू मंहगाई भत्ता देय होगा। प्रस्तावित वेतन भत्तों एवं अन्य सुविधाओं में वृद्धि का कोई भी लाभ भूतलक्षी प्रभाव से देय नहीं होगा और न ही इनके संबंध में कोई एरियर्स देय होगा। प्रस्तावित वेतन भत्तों के अतिरिक्त अन्य कोई भत्ते देय नहीं होंगे। ऐसे कोई भी पंचायत सचिव के प्रकरणों में, जो इन प्रस्तावित सुविधाओं के प्रभावशील होने के (01 अक्टूबर 2023) से पूर्व अनियमित रूप से अनुपस्थित हैं/थे या उनकी सेवा संबंधी प्रकरण, न्यायालय में विचाराधीन हों, उन्हें ऐसी सुविधाओं की पात्रता के दायरे में तभी लाया जायेगा, जब उनके ऐसी अनियमित अनुपस्थिति का विधिवत पूर्ण निराकरण हो जाये या विचाराधीन न्यायालयीन प्रकरण का अंतिम निराकरण हो जाये।

ऐसे कोई भी पंचायत सचिव जिनके विरूद्ध विभागीय जांच अंतिम रूप से निराकृत नहीं की गई हो एवं/अथवा जिनके विरुद्ध किसी भी प्रकार के दाण्डिक प्रकरण प्रचलित हों, तो अंतिम निराकरण तक उन्हें इस आदेश में प्रस्तावित सुविधाओं के दायरे में नहीं लाया जायेगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 6, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article विधानसभा क्षेत्र सक्ती के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
Next Article किसानों की सहुलियत के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में खुलेंगे 25 नवीन धान उपार्जन केंद्र

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?