रायगढ़, 6 अक्टूबर 2023/ जवाहर नवोदय विद्यालय, भूपदेवपुर, रायगढ़ में सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 10 फरवरी 2024 को रायगढ़ जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी। उक्त परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थी संबंधित दस्तावेजों एवं निर्धारित प्रपत्र को पूर्णत: भरकर एवं प्रधानाध्यापक से प्रमाणित कराने के पश्चात समिति की वेबसाईट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration में 31 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाईन आवेदन जमा कर सकते है। इसके लिए आवेदक रायगढ़ जिले का निवासी हो और जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2023-24 में कक्षा 8 वीं एवं कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। (कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु 8 वीं अध्ययनरत एवं कक्षा 11 वीं हेतु कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।) कक्षा 9 वीं हेतु आवेदक की जन्म तिथि 1.6.2007 से 31.7.2009 (दोनों दिन शामिल) तथा कक्षा 11 वीं हेतु जन्म 01.05.2009 से 31.07.2011 (दोनों दिन शामिल) के मध्य होना चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट www.navodaya.gov.in में अवलोकन कर सकते है।
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 10 फरवरी को
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
