Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सूखा कचरा और खाद बेचकर स्वच्छता दीदियों ने कमाए एक करोड़ रुपए से ज्यादा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सूखा कचरा और खाद बेचकर स्वच्छता दीदियों ने कमाए एक करोड़ रुपए से ज्यादा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 3, 2023 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

रायगढ़। नगर निगम अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों ने एक तरफ जहां सूखा कचरा बेचकर 65 लख रुपए से ज्यादा की आमदनी अर्जित की, वही 36 लाख रुपए से ज्यादा की वर्मी एवं सुपर कंपोस्ट की बिक्री की गई है। इस तरह निगम अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों ने घर से निकलने वाले सूखा कचरा एवं वर्मी और सुपर कंपोस्ट की बिक्री कर एक करोड़ से ज्यादा की अतिरिक्त कमाई की है।
रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ अब वेस्ट से वेल्थ की ओर बढ़ रहा है। इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि अब तक घरों से निकलने वाले कचरे से स्वच्छता दीदियों ने 65 लाख रुपए से ज्यादा की आमदनी की है। यही नहीं 36 लाख रुपए से ज्यादा की वर्मा कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट की बिक्री भी की गई है। महापौर श्रीमती जानकी काटजू, निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी की सतत मॉनिटरिंग का ही नतीजा है कि अब तक घरों से निकलने वाले कचरे मतलब सॉलि़ड वेस्ट को बेचकर स्वच्छता दीदियों ने 65 लाख रुपए से ज्यादा की आमदनी की है। निगम क्षेत्र अंतर्गत 12 एस एल आर एम सेंटर संचालित है, जिसमें 316 स्वच्छता दीदी कार्यरत हैं। हर एक सेंटर में एक सेंटर सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है, जो एसएलआरएम सेंटर में आने वाले सूखा एवं गीला कचरा का हिसाब किताब पंजी संधारण करते हैं। एसएलआरएम सेंटर में 140 रिक्शा निगम क्षेत्र अंतर्गत 48 वार्डों के लिए संचालित हर रोज होती है, जो डोर टू डोर जाकर सूखा एवं गीला कचरा संग्रहण करती है। इसके बाद गीला कचरा को खाद बनाने के रूप में और सूखा कचरा को अलग बिक्री के रूप में रखा जाता है। सूखा कचरा में प्लास्टिक बोतल, शीशी, न्यूज़पेपर, प्लास्टिक के टूटे-फूटे सामान, टीना लोहा के कबाड़ आदि शामिल होते हैं। इन सभी को एकत्रित कर महीने में एक बार स्वच्छता दीदियों की समूह द्वारा बिक्री की जाती है। सेंटर समूह द्वारा ही सूखा कचरे का प्रतिदिन का हिसाब किताब रखा जाता है। सेंटर समूह द्वारा चिन्हांकित कबाड़ संचालकों को सूखा कचरा बेचा जाता है। कबाड़ संचालक के कर्मचारी द्वारा तय समय पर एसएलआरएम सेंटर में पहुंचकर कबाड़ को तौलकर उठवाया जाता है। इसके बाद चेक के माध्यम से प्रति एस एल आर एम सेंटर के भुगतान किया जाता है। अब तक निगम के संचालित 12 एसएलआरएम सेंटर से 65 लाख 1 हजार 28 रुपए का सॉलि़ड वेस्ट की बिक्री की गई है, जिसका एसएलआरएम सेंटर में कार्यरत स्वच्छता दीदियों को उनके कचरा लाने और छटनी करने के कार्य स्वरूप हिस्सेदारी दी गई है। यह स्वच्छता दीदियों के वेतन के अलावा अतिरिक्त आय के रूप में मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत और सक्षम हो रही हैं।

36.41 लाख रुपए से ज्यादा की हुई खाद की बिक्री
निगम अंतर्गत गोबर खरीदी एसएलआरएम सेंटर ट्रांसपोर्ट नगर, बाझिनपाली, विनोबा नगर और आशीर्वादपुरम में होती है। केंद्रों से 4041.59 क्विंटल गोबर 26 लाख 72 हजार रुपए की लागत से खरीदी की गई। गोबर एवं गीला कचरा से 3 हजार 43.34 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट और 522.9 क्विंटल सुपर कंपोस्ट बनाया गया। इसमें 36 लाख 41 हजार 110 रुपए की वर्मी और सुपर कंपोस्ट की बिक्री की गई। गौठान समिति को 11 लाख रुपए से ज्यादा लाभांश मिला। इस तरह स्वच्छता दीदियों ने एक करोड़ दो लाख 42 हजार 238 रुपए का सूखा कचरा और वर्मी एवं सुपर कंपोस्ट की बिक्री कर अतिरिक्त आय अर्जित की।

स्वच्छता दीदियों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
स्वच्छता दीदियों द्वारा पूर्व में कार्य के एवज में वेतन बढ़ाने की मांग की थी, जिसमें राज्य शासन द्वारा स्वच्छता दीदियों के वेतन में 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई। अब उन्हें जारी महीने से बढ़ा हुआ वेतन यानी 7200 रुपए का भुगतान होगा। इस तरह वेतन बढ़ाने के साथ स्वच्छता दीदियों द्वारा सूखा कचरा और वर्मी एवं सुपर कंपोस्ट की बिक्री कर अतिरिक्त कमाई की जा रही है।

समय पर करें यूजर चार्ज का भुगतान कमिश्नर चंद्रवंशी
निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि स्वच्छता दीदियों द्वारा हमारे घरों के कचरे को एकत्रित कर शहर को साफ सुथरा स्वच्छ रखने जैसा महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है, इसलिए हम सभी शहर के नागरिकों को इनके कार्य का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता दीदी जो घरों से सूखा एवं गीला कचरा लेती हैं। एसएलआरएम सेंटर में उसकी छटनी करती हैं। बेचने लायक सामान को अलग करती हैं। सुबह से शाम तक वह भी शहर की सफाई कार्य में अपना समय देती हैं। उनका इस कार्य के लिए वेतन तय है, लेकिन यह वेतन हम सभी नागरिकों पर निर्भर है, क्योंकि स्वच्छता दीदियों को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के एवज में मिलने वाले यूजर चार्ज से ही वेतन का भुगतान होता है। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने शहर के सभी नागरिकों से समय पर और हर महीना यूजर चार्ज भुगतान करने की अपील की है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 3, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article छ.ग. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्टर्स की ली वर्चुअल बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Next Article मुख्यमंत्री ने जिले के विकासखण्ड़ों में ऑनलाईन कोचिंग का वर्चुअल शुभारंम किया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?