बीजापुर 02 अक्टूबर 2023/ग्राम पंचायत उसूर मे स्वस्थ पंचायत का जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ जिसमें छात्रावास से बच्चे, बालिकाएं, सरपंच श्री भीमा कट्टम, सचिव भुनेश्वर झाड़ी, पीएचसी से मुख्य चिकित्सक, नीति आयोग की हेल्थ हेल्पर, प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक श्री नागेश झाड़ी, रोजगार सेवक, वार्ड पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, और पीरामल फाउंडेशन से गांधी फेलो श्री निहाल मिश्रा, सुश्री भूमिका पेंदोर, और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान, स्वस्थ पंचायत बनाने हेतु रणनीति पर चर्चा की गई, और महिलाओं और बच्चों में स्वास्थ्य की जागरूकता को बढ़ाने, टीबी, एनीमिया, इत्यादि रोगों के संक्रमण तथा रोकथाम के लिए विस्तृत चर्चा की गई।इस साकारात्मक कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ और समृद्ध ग्रामीण समुदाय की ओर कदम बढ़ाना है और ग्राम पंचायत उसूर के निवासियों के बीमारियों के खिलाफ सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
ग्राम पंचायत उसूर में स्वस्थ पंचायत के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
9770597735
