Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र समेत दृष्टि श्रवण बाधितार्थ स्कूल का किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
680dea882e3744d5b4c7c0ac487b6af0
सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
Uncategorized
IMG 20260326 WA0012
व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260326 WA0007
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260326 WA0006
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : ‘पावर कॉरिडोर’ में उभरे रजत बंसल, मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसर को मिली मल्टी-रोल जिम्मेदारी
CHHATTISGARH रायपुर
IMG 20260326 WA0005
घरघोड़ा में डीजल चोरों की वापसी: 300 लीटर डीजल चोरी, पुलिस के लिए बढ़ी चुनौती
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर ने व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र समेत दृष्टि श्रवण बाधितार्थ स्कूल का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र समेत दृष्टि श्रवण बाधितार्थ स्कूल का किया निरीक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 29, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
images 78

बिलासपुर 29 सितम्बर 2023/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज शहर के तिफरा में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों के लिए संचालित शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ स्कूल और ब्रेल प्रेस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने आश्रयदत्त कर्मशाला प्रशिक्षण केन्द्र में चौबीस घण्टों के लिए पूरी तरह समर्पित हेल्थ वर्कर नियुक्त करने कहा। इसके अलावा मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा हर सप्ताह यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हितग्राहियों की जांच करने और मेडिकल सुविधा मुहैया कराने कहा।
कलेक्टर ने प्रशिक्षण केन्द्र का बारीकी से निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा भी की। उन्होंने पूरे इत्मीनान से सभी की बात सुनी। कलेक्टर ने उनकी मांग पर संगीत उपकरण और संगीत शिक्षक उपलब्ध कराने कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को बताया गया कि अभी फिलहाल 71 प्रशिक्षणार्थियों ने 5 विधाओं में प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीयन कराया है जिनमें से 41 लोग हॉस्टल में रहते हैं। कलेक्टर ने सभी विधाओं में दिए जाने वाले प्रशिक्षण कक्षों जैसे कम्प्यूटर और तकनीक, ब्यूटी पार्लर, कॉमर्स, पेंटिग एवं प्रिंटिंग प्रशिक्षण सहित अन्य का निरीक्षण कर प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने रोजगारपरक कोर्स जैसे टैली का प्रशिक्षण देने कहा जिससे आसानी से इन्हें रोजगार मिल सके। इसके अलावा उन्होंने बाजार की जरूरत के हिसाब से प्रशिक्षित करने कहा। कलेक्टर ने ब्वॉयस एवं गर्ल्स हॉस्टल की भी व्यवस्थाएं देखी। भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए रसोई कक्ष भी देखा। उन्होेंने सख्त हिदायत दी कि भोजन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
कलेक्टर ने दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ स्कूल का निरीक्षण किया। यहां 190 बच्चे अभी अध्ययन कर रहे हैं। कलेक्टर ने स्कूल में साफ-सफाई सहित स्कूल भवन मरम्मत करवाने के निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिए। इसके अलावा बच्चों की सुविधा के लिए स्कूल में ब्रेल लिपि से मार्ग का चिन्हांकन करवाने कहा। स्कूल में सभी दरवाजों और खिड़कियों में मच्छरों से बचाव के लिए जाली लगाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने बिलासपुर में संचालित पूरे छत्तीसगढ़ का एकमात्र ब्रेल लिपि प्रेस का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, समाज कल्याण की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू उपस्थित थी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230929 WA0035 यूनिवर्सल हेल्थ केयर की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ – टी.एस. सिंहदेव
Next Article IMG 20230929 WA0038 भ्रमण के दौरान अपील, समझाइश और लगाया गया जुर्माना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

680dea882e3744d5b4c7c0ac487b6af0
सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
Uncategorized March 30, 2026
IMG 20260326 WA0012
व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र
CHHATTISGARH sakti March 26, 2026
IMG 20260326 WA0007
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH March 26, 2026
IMG 20260326 WA0006
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : ‘पावर कॉरिडोर’ में उभरे रजत बंसल, मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसर को मिली मल्टी-रोल जिम्मेदारी
CHHATTISGARH रायपुर March 26, 2026
IMG 20260326 WA0005
घरघोड़ा में डीजल चोरों की वापसी: 300 लीटर डीजल चोरी, पुलिस के लिए बढ़ी चुनौती
CHHATTISGARH घरघोड़ा March 26, 2026

Popular Post

680dea882e3744d5b4c7c0ac487b6af0
सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
Uncategorized
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?