बीजापुर 22 सितंबर 2023/पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक चलने वाली स्वच्छता ही सेवा (कचरा मुक्त भारत ) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार समस्त ग्राम पंचायतों तथा नगर पंचायतों में जन समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने सामुदायिक स्थलों जैसे नदी तालाबों, स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल आश्रमों ,पर्यटन स्थलों, मंदिर परिसरों एवं ऐतिहासिक स्थलों की सामुहिक श्रमदान से साफ-सफाई किया जा रहा है।
जिला सीईओ पंचायत श्री रवि कुमार साहु के मार्गदर्शन में जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छाग्रही दीदीयों, सरपंच/सचिवों, ग्राम के राजीव युवा मितान के सदस्यों तथा ग्रामीणों के सामुहिक सहयोग से गांव को स्वच्छ बनाने अभियान चलाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत नैमेड़ मे राजीव युवा मितान क्लब के तात्वाधान में सरपंच, सविच एवं स्वच्छाग्रही तथा ग्रामीणों द्वारा साप्ताहिक बाजार स्थल की सामूहिक श्रमदान से साफ- सफाई किया गया। साफ -सफाई कार्यक्रम के उपरान्त स्वच्छता शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। श्रमदान से सफाई कार्यक्रम में सरपंच लच्छू ओयाम, राजीव युवा मितान से प्रेम कुमार नाग, आशीष कोरसा, गोविंद कोरसा, सुरेन्द्र कोरसा, गीता कोरसा आदि शामील हुये।
02 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
