Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: युवा राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने और अपने देश पर गर्व करें- राज्यपाल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

युवा राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने और अपने देश पर गर्व करें- राज्यपाल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 22, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायपुर, 22 सितंबर 2023/राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हे देश के प्रति गौरवान्वित होना चाहिए। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने सीआईआई और यंग इंडियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त उद्गार व्यक्त किये।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को शांति का संदेश दे रहा है उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए जी-20 सम्मेलन में भारत की समृद्ध विरासत एवं प्रजातांत्रिक व्यवस्था से सभी देशों के जी-20 देशों के नेतृत्व कर्ता के रूप में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। जी-20 देशों के सम्मेलन के सफल आयोजन ने हमारे देश की साख को बढ़ाया है। यह वर्ष भारत के लिए अवसर लेकर आया है कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम‘् के हमारे विचार को साकार करें और पृथ्वी को सुरक्षित एवं हरित बनाने में अपने योगदान को विश्व में मान्यता दिलाये, जिसमे युवाओं की अहम भूमिका होगी।
राज्यपाल ने कहा कि युवा देश की जीवंत क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है, जो प्रगति और समृद्धि के भावी वास्तुकारों का प्रतीक है। उनकी जीवटता, रचनात्मकता और अनुकूलनशीलता हमारे समाज के लिए अमूल्य संपत्ति हैं। हालाँकि, इस क्षमता का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए, उन्हें सही कौशल के साथ सशक्त बनाना महत्वपूर्ण है। युवाओं को कौशल प्रदान करना न केवल उन्हें आधुनिक नौकरी बाजार की मांगों को पूरा करने के लिए तैयार करता है बल्कि नवाचार, उद्यमशीलता और समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देता है।
उन्होने कहा कि देश के एक करोड़ से अधिक युवा प्रशिक्षित होकर आत्मनिर्भर बने हैं। उभरते उद्यमियों और छात्रों के लिए ‘‘प्रधानमंत्री युवा उद्यमिता विकास अभियान योजना‘‘ शुरू की गई है। हमारा धैर्य और प्रतिबद्धता ही हमारे देश को सफलता के शिखर पर ले जाएगी। उन्होने कहा कि हमें मजबूत, जागरूक और सक्षम बनने के लिए मिलकर काम करना होगा। जीवन में सफल होने के बाद युवाओं को समाज और राष्ट्र को कुछ लौटाना चाहिए।
इस अवसर पर सीआईआई के चेयरमेन श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, यंग इंडियन के श्री आलोक अग्रवाल ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। राज्यपाल ने राज्य की विभिन्न औद्योगिक ईकाईयों एवं संस्थाओं को पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा मानकों के संदर्भ मंे उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर शिक्षाविद्, विद्यार्थी, औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रेरणा स्कूल की दृष्टिबाधित बालिकाओं ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 22, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही अलर्ट मोड की कर ले तैयारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Next Article दसवीं पास 83 युवतियों को साॅफ्टवेयर इंजीनियर की निःशुल्क ट्रेनिंग

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?