भटगांव-22सितंबर2023/ संसदीय सचिव छ.ग.शासन एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय 23 सितंबर 2023 को सरसींवा से भटगांव तक टोटल 15 किलोमीटर निकालेंगे विशाल पद यात्रा इस भरोसे के पद यात्रा प्रमुख रूप से शामिल होंगे बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हज़ारों महिला पुरूष एवं युवा किसान, मजदूर, नोजवान, स्कूली छात्र/छात्रायें एवं समस्त क्षेत्रवासी यह पद यात्रा क्षेत्रीय विधायक चंद्रदेव राय के नेतृत्व में सरसींवा के प्रशिद्ध मंदिर महामाया मंदिर के माता जी की पूजा अर्चना करने के पश्चात नगर पंचायत भटगांव तक वर्तमान सरकार भुपेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर योजना के बारे में बताई जाएगी इस यात्रा की नारा होगी भुपेश है तो भरोसा है।भुपेश सरकार भरोसा की सरकार इस प्रयोजन के साथ पूरे जोश खरोस से इस यात्रा की सुरुआत की जाएगी।क्षेत्रीय विधायक चन्द्रदेव राय के नेतृत्व में यह यात्रा सरसींवा से भटगांव कुल 15 किलोमीटर तक निकलेगी भरोसे के पद यात्रा की तैयारी को लेकर विधानसभा बिलाईगढ़ के युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एन एस यू आई के छात्र संगठन,राजीव युवा मितान,एवं कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के अलग अलग जिम्मेदारियों के कुशल नेतृत्व में यह यात्रा संपन्न होगी।वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा, बिलाईगढ़, भटगांव व सोनाखान के दायित्वान कार्यकर्ताओं ने भरोसे के पद यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए अपील किये हैं।
23 सितंबर 2023 को विधायक चंद्र देव राय निकालेंगे भरोसे की पद यात्रा
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
