Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: छत्तीसगढ़ में महिला स्वावलंबन का ऐतिहासिक दिन: राज्य सरकार द्वारा महिला समूहों और महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए एक दिन में सर्वाधिक ऋण राशि का अंतरण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

छत्तीसगढ़ में महिला स्वावलंबन का ऐतिहासिक दिन: राज्य सरकार द्वारा महिला समूहों और महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए एक दिन में सर्वाधिक ऋण राशि का अंतरण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 20, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर, 20 सितम्बर 2023/प्रदेश के भिलाई नगर में 21 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन, छत्तीसगढ़ की महिलाओं और महिला समूहों के स्वावलंबन का ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। इस अवसर पर 1010 महिला समूहों को महिला कोष की ऋण योजना से और 285 महिलाओं को सक्षम योजना से 12 करोड़ 01 लाख रूपए का ऋण आरटीजीएस के माध्यम से सीधे खाते में अंतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा कार्यक्रम में महिला समूहों और महिलाओं को चेक वितरण के पश्चात सभी जिलों में राशि अंतरण किया जाएगा।

महिला समूहों और महिलाओं को एक दिन में सर्वाधिक राशि का अंतरण

गौरतलब है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2003 में महिला कोष का गठन किया गया था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य बनने के बाद महिला कोष के माध्यम से एक ही दिन में जारी यह सबसे बड़ी ऋण राशि है, जो कि जारी पिछली वार्षिक राशियों से भी अधिक है। अंतरित की जाने वाली राशि में प्रमुख रूप से दुर्ग जिले में 2.91 करोड़, रायपुर जिले में 1.54 करोड़ व महासमुंद जिले में 95 लाख से अधिक की राशि तथा इसी प्रकार अन्य जिलों के हितग्राहियों को राशि दी जाएगी। इस राशि का उपयोग कर महिला समूह और हितग्राही किराना दुकान, फल, सब्जी, खेती-किसानी, ब्यूटीशियन,चना-मुर्रा उत्पादन, होटल व्यवसाय, बड़ी-पापड़ निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, मशरूम उत्पादन जैसे कई काम शुरू कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए बढ़ाया 10 गुना बजट – महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के अनुरोध पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक विकास को प्राथमिकता में रखते हुए महिला कोष का बजट इस वित्तीय वर्ष में बढ़ाकर 25 करोड़ रूपए कर दिया है। साथ ही नवीन कौशल्या समृद्धि योजना के लिए भी 25 करोड़ का आबंटन दिया गया है। महिलाओं की समृद्धि के लिए छत्तीसगढ़ गठन के पश्चात पहली बार एक वित्तीय वर्ष में बजट 10 गुना बढ़ाकर 50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

ऋण मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर – कोष द्वारा ऋण योजना व सक्षम योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। महिलायें यदि स्थानीय साहूकार से ऋण लेती है तो उन्हें 60 से 120 प्रतिशत तक वार्षिक ब्याज देना पड़ता है जिसके कारण वे आर्थिक दुष्चक्र से बाहर नहीं निकल पाती है। इसलिये राज्य सरकार सक्षम योजना में मात्र 3 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रही है।

समूहों को अब 6 लाख रूपए तक ऋण –2019 के पूर्व समूहों को अधिकतम 2 लाख रूपए का ऋण दिया जाता था जिसकी सीमा बढ़ाकर अब 6 लाख रूपए तक कर दी गई है। दुर्ग के राधाकृष्ण महिला स्वसहायता समूह को पहला 6 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया जा रहा है। इसी प्रकार सक्षम योजना में व्यक्तिगत महिला को अधिकतम 1 लाख रूपए का ऋण दिया जाता था, जिसकी सीमा बढ़ाकर अब 2 लाख रूपए तक कर दी गई है।

विगत 05 वर्षो में महिलाओं को छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से 39 करोड़ रूपए से अधिक का ऋण वितरण किया गया। इसमें से 29 करोड़ से अधिक ऋण ब्याज सहित वापस कर दिया गया है, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध होती महिलाओं को दर्शाता है। महिला कोष से माध्यम से अब तक 100 करोड़ से अधिक का ऋण वितरित किया गया है। महिला समूहों द्वारा ऋणों की वापसी भी 85 प्रतिशत से अधिक है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 20, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article हाथी दांत तथा पेंगोलिन शल्क की तस्करी में 4 आरोपियों को जेल
Next Article क्षतिपूर्ति के प्रकरणों में त्वरित रूप से हो मुआवजा भुगतान: कलेक्टर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?