बीजापुर 07 सितंबर 2023/ प्रधानमंत्री आवास में छूटे आवासहीन परिवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर आ रही है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है चूंकि उन परिवारों को अब छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण आवास न्याय योजना अंतर्गत उनके सपनों का आवास उपलब्ध कराएगी। इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर इस पर अमल भी शुरू कर दिया गया है।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि कुमार साहू ने बताया कि 6 सितंबर को पंचायत एवं ग्रामीण विभाग की राज्य स्तर से वीडियो कांफ्रेंस रखी गई। जिसमे जिले में 1106 हितग्राहियों को चिन्हाकन किया गया है जिनका दस्तावेज संकलन कर पोर्टल में एंट्री एवं 13 सितंबर से 15 सितंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर पात्र/ अपात्र की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जावेगी। इसके। इसके पश्चात जिले से स्वीकृति प्रदान कर प्रथम किस्त की राशि ₹25000 जारी करते हुए इस प्रकार कुल 4 किस्तों में ₹130000 की राशि
जारी कर अपने ही आवास में कार्य करने हेतु मनरेगा से मजदूरी भुगतान भी किया जाएगा।
ग्रामीण आवास न्याय योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
