Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास मद से किये 107 मानदेय शिक्षकों नियुक्ति
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास मद से किये 107 मानदेय शिक्षकों नियुक्ति

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 7, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

खैरागढ़। नवगठित जीका के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले के शिक्षा विभाग को बेहतर शिक्षा देने हेतु एक बड़ी सौगात दी है। कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास मद से शिक्षक की कमी वाले शालाओं में नियुक्त 107 मानदेय शिक्षकों में से आमंत्रित कर सम्मानित किया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर, मदराकुही के शाला विकास समिति के अध्यक्ष, नवनियुक्त मानदेय शिक्षक और प्राचार्य उपस्थित थे।

शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित के कार्य जिला प्रशासन की प्राथमिकता है -कलेक्टर
इस अवसर केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मानदेय शिक्षकों को नियुक्ति आदेश सौपते हुए कहा है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित के कार्य जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके साथ कोई समझौता नही किया जाएगा। आहे कहा कि जिले के शालाओं में शिक्षकों की कमी को पूरा करने, शिक्षण व्यवस्था को बेहतर करने और पढ़े लिखे स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से जिला खनिज न्यास मद से शिक्षक की कमी वाले शालाओं में 107 मानदेय शिक्षकों की अस्थाई नियुक्ति की गई है। शालाओं में स्थानीय शाला विकास समिति के द्वारा स्थानीय पढ़े लिखे और समर्पित युवाओं को एक सत्र के लिए मानदेय के आधार पर नियुक्ति दी गई है।

विषय शिक्षको की कमी को पूरा करेंगे नवनियुक्त मानदेय शिक्षक
कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में जिले में कुल 107 शिक्षकों की शाला विकास और प्रबंधन समिति के द्वारा पढ़ाने हेतु अस्थाई नियुक्ति हुई है। इसमे विकासखंड खैरागढ़ अंतर्गत प्राइमरी स्कूल में 28 शिक्षक, मिडिल स्कूल 09 शिक्षक, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में 10 शिक्षको की नियुक्ति हुई है। इसी प्रकार विकासखंड छुईखदान अंतर्गत प्राइमरी स्कूल में 39 शिक्षक, मिडिल स्कूल 06 शिक्षक, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में 15 शिक्षकों को कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास मद से मानदेय पर विशेष नियुक्ति दी है। ये नवनियुक्त मानदेय शिक्षक शालाओं में विषय शिक्षको की कमी को भी पूरा कर रहे है।

जिले में शिक्षा के विकास हेतु कलेक्टर ने किया विशेष व्यवस्था
कलेक्टर गोपाल वर्मा के मंशानुरूप जिले में बेहतर शिक्षा व्यवस्था हेतु डीएमएफ मद का सदुपयोग किया जा रहा है। शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था के साथ ही आईआईटी, जेईई, नीट प्रवेश परीक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षा पी.एस.सी. और यूपीएससी की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया जा रहा है। मानदेय शिक्षक सम्मान के दौरान जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर डी. एस. राजपूत, हाई स्कूल मदराकुही के शाला विकास समिति के अध्यक्ष व सरपंच उत्तम सिन्हा, उपसरपंच धनवा वर्मा, नवनियुक्त मानदेय शिक्षक कृषि संकाय हेतु भीमदास साहू और गणित हेतुवशिवम सिंह बैस सहित प्राचार्य शिवलाल साहू व व्याख्याता महेश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 7, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article स्वीप कार्यक्रम के तहत कलेक्टोरेट परिसर में किया गया हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन
Next Article भाजपा 12 और 16 सितम्बर से दंतेवाड़ा और जशपुरनगर से परिवर्तन यात्राओं का करेगी शंखनाद-अरुण साव

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?