Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: भाजपा 12 और 16 सितम्बर से दंतेवाड़ा और जशपुरनगर से परिवर्तन यात्राओं का करेगी शंखनाद-अरुण साव
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 02 14 20 13 01 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260214 WA0000
एसईसीएल छाल उपक्षेत्र में ठेका श्रमिकों ने लगाया आर्थिक शोषण और अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा सामूहिक ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH
Screenshot 2026 02 13 22 42 44 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
महाशिवरात्रि पर स्काई टीएमटी द्वारा खरसिया के स्टेशन चौक में भंडारे का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260213 WA0004
बिरयानी सेंटर में 495 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG20260213113910
खरसिया में फर्जी नंबर का ट्रक पकड़ाया , धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » भाजपा 12 और 16 सितम्बर से दंतेवाड़ा और जशपुरनगर से परिवर्तन यात्राओं का करेगी शंखनाद-अरुण साव

भाजपा 12 और 16 सितम्बर से दंतेवाड़ा और जशपुरनगर से परिवर्तन यात्राओं का करेगी शंखनाद-अरुण साव

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh September 7, 2023 CHHATTISGARH
Share
13 Min Read
IMG 20230907 WA0006

रायगढ़-भारतीय जनता पार्टी आगामी 12 और 16 सितम्बर से प्रदेश के दो स्थानों, दंतेवाड़ा और जशपुरनगर से परिवर्तन यात्राओं का शंख फूँकने जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा करते हुए इन दोनों यात्राओं के पूरे रोडमैप और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। श्री साव ने कहा कि इस परिवर्तन यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय व प्रादेशिक वरिष्ठ नेताओं का भी मार्गदर्शन समय-समय पर मिलता रहेगा। भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रदेश की भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, अन्याय-अत्याचार और प्रदेश के हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी करने वाली भूपेश सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकेगी। श्री साव ने प्रदेश की जनता से इस परिवर्तन यात्रा में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से 12 सितम्बर को और जशपुरनगर से 16 सिंतबर को प्रारंभ होगी। दंतेवाड़ा से प्रारंभ होने वाली पहली यात्रा को मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झण्डी दिखाएंगे और जशपुरनगर से शुरू होने वाली दूसरी यात्रा को कोरवा व आदिवासियों की आराध्य देवी खुड़ियारानी की पूजा-अर्चना करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा हरी झण्डी दिखाएंगे। यात्रा के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे। पहली यात्रा का नेतृत्व वह स्वयं (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव) करेंगे और दूसरी यात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। दोनों यात्राएँ 87 विधानसभा क्षेत्रों की 2,989 किमी की यात्रा तय करेंगी। पहली यात्रा दंतेवाडा से प्रारंभ होकर माँ बमलेश्वरी के दर्शन कर एवं दूसरी यात्रा जशपुर से निकलकर माँ चंद्रहासिनी देवी की दर्शन करते हुआ दोनों यात्रा माँ महामाया देवी की भूमि में संपन्न होगी। श्री साव ने कहा कि भाजपा की ये परिवर्तन यात्राएँ छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट भूपेश सरकार की पोल खोलने का काम करेगी और जनता को बताएगी कि कैसे छत्तीसगढ़ में पिछले पौने 5 साल से घपले-घोटालों की सरकार, अत्याचार की सरकार और वादाखिलाफी की सरकार चल रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने बताया कि माँ दंतेश्वरी, माँ बमलेश्वरी व माँ महामाया देवी के आशीर्वाद से यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक 16 दिन में 1,728 किमी की का सफर तय करेगी और तीन संभागों के 21 जिलों तक पहुँचेगी। यात्रा के दौरान 45 आमसभाएँ, 32 स्वागत सभाएँ और 5 रोड शो होंगे। इस पहली यात्रा के संयोजक विधायक शिवरतन शर्मा व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा होंगे। उनके साथ सहयोगी के रूप में निरंजन सिन्हा व सचिन बघेल रहेंगे। दूसरी यात्रा, जो 16 सिंतबर को जशपुरनगर से प्रारंभ होगी, के संयोजक मोतीलाल साहू, सांसद गुहाराम अजगले, और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव होंगे। यह दूसरी यात्रा 12 दिन में 2 संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्र तक पहुँचकर 1,261 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान 39 आमसभाएँ, 53 स्वागत सभाएँ और 2 रोड शो होंगे। दोनों ही यात्राओं का समापन बिलासपुर में होगा। पार्टी ने जो यात्रा का रोडमैप बनाया है, उसके तहत यात्रा प्रतिदिन औसत 3 विधानसभा के दौरे पर रहेगी। इसमें हर दिन एक बड़ी सभा का आयोजन भी किया जायेगा। यात्रा के दौरान प्रतिदिन 6 स्वागत सभा, 3 छोटी सभा का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में 36 घोषणाएं थीं, लेकिन एक को भी पूरा करने का कोई प्रयास प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नहीं किया, बल्कि दिल्ली दरबार का एटीएम बनाकर छत्तीसगढ़ को घोटाले और भ्रष्टाचार से लूटने का काम किया। ये परिवर्तन यात्राएँ राज्य से भ्रष्टाचार के आकाओं को उखाड़ फेंकने और राज्य में भ्रष्टाचार की दुकान बंद करने के लिए जनता की हुँकार होगी। श्री साव ने कहा कि भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, जातिवादी और दिल्ली दरबार के दरबारी छत्तीसगढ़ का विकास नहीं कर सकते। छत्तीसगढ़ का भला केवल और केवल भाजपा की सरकार कर सकती है। इस संदेश को आत्मसात कर परिवर्तन यात्रा में आगे बढ़ा जाएगा। श्री साव ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार ने गरीबों को राशन देने का काम किया, जबकि कांग्रेस ने गरीबों का राशन छीनने का काम किया। इसी तरह हर वर्ग के अधिकारों और सुविधाओं को छीनने का जो काम इस ठगेश सरकार ने किया है, उसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए ही यह परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

यह आरोप पत्र कांग्रेस के काले कारनामों, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, अत्याचार का लेखा-जोखा और सच्चाई है -नारायण चंदेल

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में शनिवार को राजधानी रायपुर में आरोप पत्र जारी किया।आज इसी विषय में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस की प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार अभी पूरा सामने नहीं आया है, वह तो जब भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में आएगी और भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाएगी, तब भ्रष्टाचार का पूरा आँकड़ा और सच सामने आएगा। श्री चंदेल जी ने प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को 9 वर्षों ‘सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण’ के कार्यक्रमों का ब्योरा देते हुए प्रदेश की भूपेश सरकार को छोटी आबादी की सबसे बड़ी भ्रष्ट सरकार बताते हुए जमकर निशाना साधा। आगामी विधानसभा चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है, यह चुनाव छत्तीसगढ़ की सुनहरे भविष्य को आधारशिला रखने वाला चुनाव है।

छत्तीसगढ़ में पाँच सालों से वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और घपलों-घोटालों की सरकार चल रही है। भाजपा ने उस सरकार के खिलाफ जनजागृति लाने के लिए भाजपा ने एक आरोप पत्र तैयार किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ववर्ती राज्य सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए श्री चंदेल जी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने जिन सपनों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया था, उन सपनों को साकार करने का वह कार्यकाल था। प्रदेश के पहले चुनाव के बाद डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ ने 15 साल तक विकास की अविरल यात्रा की। 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित करने के अनेक प्रयास हुए। लेकिन 2018 में छत्तीसगढ़ में बनी कांग्रेस की सरकार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का साथ देने के बजाय छत्तीसगढ़ में लूट-खसोट, भ्रष्टाचार और घपलों-घोटालों की सरकार बनाई, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के विकास पर सवालिया निशान लग गया है। छत्तीसगढ़ की जनता ने हमेशा भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। श्री चंदेल जी ने विश्वास व्यक्त किया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी और डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास की ऊँचाई पर ले जाएगी।

भूपेश सरकार ने घपले-घोटाले करके और छत्तीसगढ़ को एक परिवार का एटीएम बनाकर विकास के मार्ग से भटका दिया है। अब छत्तीसगढ़ की जनता को तय करना है कि हजारों करोड़ रुपए का घोटाले करने वाली भूपेश बघेल की सरकार चाहिए या विकास का रास्ता तय करने वाली भाजपा की सरकार चाहिए? छत्तीसगढ़ को तय करना है कि आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के नाम पर धर्मांतरण कराने वाली सरकार चाहिए या फिर आदिवासियों की संस्कृति को एक बार फिर से सुरक्षित व संवर्धित करने वाली सरकार चाहिए? छत्तीसगढ़ को तय करना है कि पिछड़ा वर्ग समाज के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जो योजनाएँ शुरू की हैं, उन्हें धरातल पर साकार करने वाली भाजपा की सरकार चाहिए या पिछड़ा वर्ग के कल्याण की योजनाओं में हजारों-करोड़ों रुपए का घपला करने वाली कांग्रेस की सरकार चाहिए? छत्तीसगढ़ को तय करना है कि युवाओं से रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने के झूठे वादे करके कौशल विकास के नाम पर दुबई में जुँए की ऑनलाइन ट्रेनिंग देकर महादेव एप को संरक्षण देने वाली भ्रषटाचार करने वाली सरकार चाहिए या युवाओं के सुविचारित विकास करने वाली सरकार चाहिए? युवाओं को रोजगार चाहिए या जुँए की लत? भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद और दिल्ली दरबार के दरबारी छत्तीसगढ़ का भला नहीं कर सकते।

राष्ट्रीय जाँच एजेंसियों के काम पर की जा रही टिप्पणियों पर कहा कि अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो एजेंसी अपना काम जरूर करेगी। मनरेगा के कार्यदिवस 50 दिन बढ़ाने वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पहली सरकार थी। मातृत्व अवकाश देने वाली, पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने वाली, नगरीय निकायों में आरक्षण देने वाली भाजपा की सरकार ही थी। चंदेल ने मुख्यमंत्री बघेल को याद दिलाया कि छात्रों को नि:शुल्क लैपटॉप और टेबलेट भाजपा सरकार दे रही थी, उसमें भी कांग्रेस की सरकार ने घोटाला किया। मोदी जी पूरे देश के प्रति एक सामान भाव रखते है। कांग्रेसनीत यूपीए की केंद्र सरकार के 10 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को सिर्फ 77,800 करोड़ रुपए मिले, जबकि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले 9 साल में 3,02,429 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को दिए।

चंदेल जी ने केंद्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों का विवरण देते हुए मुख्यमंत्री बघेल को चुनौती दी कि वे यूपीए के 10 और भाजपानीत एनडीए के 9 वर्षों के कामों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखें। छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 वर्ष के काम के मुकाबले भूपेश सरकार ने एक तिहाई का एक तिहाई भी काम भी किया हो तो बताएँ। कांग्रेस ने अपने नेताओं और जनप्रतिनिधियों को लूट मचाने की खुली छूट दे रखी है। भूपेश बघेल ने कलेक्टर को भ्रष्टाचार के पैसे कलेक्ट करने वाला बनाकर रख दिया है। कांग्रेस के किए गए वादों की चर्चा करते हुए श्री चंदेल ने कहा कि किसी भी वादे पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने काम नहीं किया। चरणपादुका वितरण बंद करने और 20 लाख प्रधानमंत्री आवास रोकने के लिए भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शराब घोटाला सिर्फ 2160 करोड़ का नहीं, बल्कि हजारों करोड़ रुपए का है। यह 2160 करोड़ रुपए तो इस घोटाले की टिप है। पूर्ण शराबबंदी के नाम पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने क्या किया? डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व वाली भाजपा सरकार तो राज्य में चरणबद्ध शराबबंदी कर रही थी पर भूपेश सरकार ने तो पूरी उल्टी गंगा ही बहा दी। प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें लांघ दी हैं। अब प्रदेश सरकार अपने झूठे दावों को लेकर चाहे जितना प्रचार कर ले, परंतु प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के चरित्र को समझ गई है।

14 सितंबर को रायगढ़ आएंगे राष्ट्र के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी -अरुण साव

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी की इसी महीने के 14 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे मोदी जी रायगढ़ आ रहे है।वे यहां सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे साथ ही विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20230907 WA0010 कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास मद से किये 107 मानदेय शिक्षकों नियुक्ति
Next Article IMG 20230907 WA0027 न्यू विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल ने जन्माष्टमी महोत्सव पर स्कूल में किया रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमका आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 02 14 20 13 01 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया February 14, 2026
IMG 20260214 WA0000
एसईसीएल छाल उपक्षेत्र में ठेका श्रमिकों ने लगाया आर्थिक शोषण और अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा सामूहिक ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH February 14, 2026
Screenshot 2026 02 13 22 42 44 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
महाशिवरात्रि पर स्काई टीएमटी द्वारा खरसिया के स्टेशन चौक में भंडारे का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया February 13, 2026
IMG 20260213 WA0004
बिरयानी सेंटर में 495 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti February 13, 2026
IMG20260213113910
खरसिया में फर्जी नंबर का ट्रक पकड़ाया , धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज
CHHATTISGARH खरसिया February 13, 2026

Popular Post

Screenshot 2026 02 14 20 13 01 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?