Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अवैध खनिज परिवहन पर लगातार होनी चाहिए ठोस कार्यवाही-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

अवैध खनिज परिवहन पर लगातार होनी चाहिए ठोस कार्यवाही-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 5, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 5 सितम्बर 2023/ अवैध खनिज परिवहन पर लगातार कार्यवाही होनी चाहिए। विभागीय अमला पूरी सक्रियता से जांच अभियान चलाए और खनिज के अवैध परिवहन पर ठोस कार्यवाही करें। उक्त बातें कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज समय-सीमा की बैठक में कही। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इसके साथ ही परिवहन और पर्यावरण विभाग को भी खनिज विभाग के साथ संयुक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को भी इसकी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने धान खरीदी को लेकर विभागीय तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि समितियों और खरीदी केंद्रों में सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक में गिरदावरी कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शुद्ध व त्रुटिरहित गिरदावरी की जानी है। उन्होंने सभी एसडीएम तथा तहसीलदार को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में गिरदावरी कार्य के निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सितम्बर तक गिरदावरी का कार्य पूर्ण कर लिया जाना है। प्रत्येक गुरूवार को राजस्व अमले की मीटिंग में इस कार्य के प्रगति की अनिवार्य समीक्षा सभी तहसीलों में करने के निर्देश दिए।
डेंगू के मामलों से निपटने के लिए विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाहियों के बारे में भी कलेक्टर श्री सिन्हा ने जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रभावित इलाकों में विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है। फॉगिंग के साथ दवा का छिड़काव किया जा रहा है। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं डेंगू मरीजों के उपचार के संबंध में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि यहां मरीजों के लिए अलग से 10 बिस्तरीय वार्ड तैयार किया गया है। जहां डेंगू के मरीजों का इलाज किया जाएगा। जांच के लिए आने वाले लोगों को डेंगू मच्छर से बचाव के लिए स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी जा रही है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने घरों में लम्बे समय से जमे रखे पानी को अनिवार्य रूप से खाली करवाने तथा टेमीफास की दवा का छिड़काव करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
*जिम्मेदारी के साथ प्रतिमाह छात्रावास-आश्रमों का निरीक्षण करें अधिकारी*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने अधिकारियों द्वारा छात्रावास-आश्रमों के निरीक्षण के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं देना प्राथमिकता है। इसके लिए जरूरी है कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी है वे प्रतिमाह जिम्मेदारी के साथ छात्रावास-आश्रमों का निरीक्षण करें। वहां सुविधाओं का जायजा ले तथा जो भी कमी या सुझाव है उसका प्रतिवेदन में उल्लेख करें। उन्होंने कन्या आश्रम-छात्रावासों के नियमित निरीक्षण के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया।
*साप्ताहिक बाजारों में पसरा लगाने वालों से न हो अवैध वसूली*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि गांव में साप्ताहिक बाजारों में पसरा लगाने वालों से अवैध वसूली की शिकायत मिली है। यह गंभीर बात है उन्होंने सभी सीईओ जनपद पंचायत को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बाजार में पसरा लगाने वालों से किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं होनी चाहिए। सभी पंचायतों में यह सुनिश्चित करवाएं।
*रोजगार मेला जल्द, कलेक्टर ने तैयारी पूरी करने के दिए निर्देश*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने रोजगार मेले का आयोजन के संबंध में जानकारी ली। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उद्योगों तथा कंपनियों से वेकेन्सी ली जा रही है। जिसके पश्चात एक दो दिनों में आवेदकों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जल्द से जल्द रोजगार मेला आयोजन के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली जाए। उन्होंने अगले सप्ताह मेला का आयोजन करने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 5, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article रायगढ़ साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध शराब के जखीरे के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार
Next Article मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत 30 सितम्बर तक मंगाये गये आवेदन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?