Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सोसायटी प्रबंधकों व कम्प्यूटर ऑपरेटरो को दिया गया प्रशिक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सोसायटी प्रबंधकों व कम्प्यूटर ऑपरेटरो को दिया गया प्रशिक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 4, 2023 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

बेमेतरा 4 सितंबर 2023:-खरीफ वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी में पारदर्शी में सुधार के लिए बायो मेट्रिक आधारित खरीदी प्रणाली लागू की गयी है। इसी को लेकर आज यहाँ ज़िला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के समिति प्रबंधक व कम्प्यूटर ऑपरेटरों को कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा की मौजूदगी में प्रशिक्षण दिया गया।
कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने कहा कि इस बार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शीता में सुधार के लिए बायोमेट्रिक के ज़रिए की जा रही है। किसानों को धान बेचने में कोई समस्या या परेशानी ना हो आपको भी धान ख़रीदी बिना दिककत के सुचारू रूप से चलती हैं इसलिए यह प्रशिक्षण रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसानों का समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोई असुविधा न हो इसके लिए शासन ने उनके परिवार एवं रिश्तेदारों को नामिनी बनाने की सुविधा प्रदान की गयी है। जिसके आधार पर स्वतः उपस्थित होकर या उनके द्वारा बनाए गए नामिनी के द्वारा धान की बिक्री की जा सकती है। श्री एल्मा ने ई- डिस्ट्रिक्ट मेनेजर का परिचय कराते हुए कहा कि आधार/बायोमेट्रिक संबंधी समस्या के लिए आप इनसे संपर्क कर सकते है। इसके साथ ही उन्होंने धान ख़रीदी पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्या के लिए डिस्ट्रिक्ट इन्फ़ॉर्मेशन ऑफिसर (डीआईओ) का परिचय कराते हुए तकनीकी समस्या इनसे दूर करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान ख़रीदी या अन्य संबंधी समस्या के लिये अपने क्षेत्र के अधिकारियों से संपर्क कर सकते है या मुझे बता सकते है, समस्या का निराकरण होगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन के कारण अधिकांश अधिकारी विधानसभा के कार्यों में ड्यूटी पर होंगे। इस कारण आप पर दायित्व ज्यादा रहेगा। इसलिए शासन की मंशानुरूप धान ख़रीदी सुचारू रूप से चले इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने इस अवसर पर सभी निर्वाचन में मतदान करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, उप संचालक कृषि श्री मोरध्वज डड़सेना, जिला खाद्य अधिकारी श्री नितिन त्रिवेदी सहित कृषि विस्तार अधिकारी,सोसायटी प्रबंधक कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीदी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का खरीदी हेतु किसान पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 तक निर्धारित की गई है। इसलिए समय रहते किसान अपना पंजीयन करालें । ग्रामीण विस्तार अधिकारी श्री विनय शर्मा ने पॉवर प्रजेंटेशन के ज़रिए प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को कृषि विभाग के अंतर्गत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराना आवश्यक है। इस वर्ष भी पूर्व के वर्षों की भांति कृषकों को पृथक से पंजीयन की आवश्यकता नही होगी। इसके अंतर्गत उनका गत वर्ष का पंजीयन कैरीफॉरवर्ड कर दी जाएगी यदि किसान के पंजीयन में रकबा या अन्य कोई भी संशोधन कराने की स्थिति में उसे ऋण पुस्तिका, बी-1, आधार नंबर, पासबुक की छायाप्रति के साथ संबंधित सहकारी समितियों में जमा कराना आवश्यक होगा। इसके अलावा नवीन पंजीयन कराने वाले किसानों को भी उक्त दस्तावेजों की छायाप्रति सहकारी समितियों में जमा कराना आवश्यक है। इसके पश्चात् दस्तावेजों के जाँच के उपरान्त नवीन किसान पंजीयन की कार्रवाई की जाएगी। गत वर्ष के पंजीकृत किसान यदि अपने पंजीयन में कोई भी संशोधन हेतु 30 सितंबर 2023 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पंजीयन कर सकते है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर 2023 तक आवेदन प्राप्त नहीं होने पर पूर्व वर्ष के पंजीयन को यथावत् कैरीफॉरवर्ड कर दिया जाएगा।खरीफ वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शी में सुधार के लिए बायो मेट्रिक ख़रीदी होगी । जिसमें किसान अपना बायो मेट्रिक आधार (अंगूठा लगाकर) प्रमाणीकरण के पश्चात् धान की बिक्री कर सकता है। किसानों का समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोई असुविधा न हो इसके लिए उनके परिवार एवं रिश्तेदारों को नामिनी बनाने की सुविधा प्रदान किया गया है। जिसके आधार पर स्वतः उपस्थित होकर या उनके द्वारा बनाए गए नामिनी के द्वारा धान की बिक्री की जा सकती है। इसके अतिरिक्त समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु विश्वसनीय व्यक्ति की नियुक्ति धान खरीदी केंद्रों मे की जाएगी। जो धान खरीदी में सहयोग प्रदान करेंगे। हिस्सेदार, बटाईदार, अधिया रेगहा के तहत गतवर्ष की भाँति पंजीयन किया जाएगा। इसके फलस उगाने वाले कृषकों के लिए खेत का मालिकाना हक रखने वाले किसान स्वयं पंजीयन करा सकेंगे अथवा संबंधित कृषक के नामिनी के तौर पर पंजीयन करा सकता है। यदि किसी कारणवश पंजीकृत किसान अपना नामिनी अथवा आधार नंबर परिवर्तन कराना चाहता है तो उसका अनुमोदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार द्वारा किया जा सकता है। गतवर्ष पंजीकृत किसानों का पंजीयन उनके मृत्यु एवं अन्य कारणों से निरस्त किए जाने हेतु ऐसे किसानों की जानकारी तहसीलदारोें को प्रेषित की जाएगी।
इसके पश्चात् तहसीलदार को प्रदान लॉगिन आईडी से किसान पंजीयन निरस्त की कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी किसानों से खरीफ वर्ष 2023-24 में नवीन पंजीयन एंव गत् वर्ष के पंजीयन में सुधार के संबंध में अपने संबंधित समिति से संपर्क कर किसान पंजीयन अपडेट करायें। किसान पंजीयन एवं पंजीयन संशोधन हेतु आवेदन समिति से ही प्राप्त कर सकते है। सभी किसान से अपील की जाती है कि 31 अक्टूबर 2023 तक किसान पंजीयन से संबंधित अपना कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिससे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसी प्रकार से कोई भी समस्या न हो।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 4, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जनचौपाल में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं
Next Article स्वरोजगार के लिए दिव्यांग प्रेमलता को कलेक्टर pसिन्हा ने दिया सिलाई मशीन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?