Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को मिले पानी-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को मिले पानी-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 31, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 31 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री सिन्हा ने वृहद, मध्यम एवं लघु सिंचाई योजनाओं के संबंध में चर्चा करते हुए जल भराव स्थिति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जलाशयों में 75 प्रतिशत जल उपलब्ध है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने वृहद सिंचाई योजनान्तर्गत मिनीमाता बांगों परियोजना तथा केलो परियोजना के संबंध में जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि परियोजना अंतर्गत अन्य जिले के किसानों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पटेल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि रायगढ़ जिले के किसानों को भी उक्त परियोजना से सिंचाई हेतु पानी मिलना चाहिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में हो रही खण्ड वर्षा के मद्देनजर फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने ईई जल संसाधन संभाग खरसिया को निर्देशित किया कि मिनी माता बांगों परियोजना से खरसिया के किसानों को अतिशीघ्र सिंचाई हेतु केनाल के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें खेती-किसानी में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने राज्य स्तरीय अधिकारी को कॉल कर जिले में फसलों की स्थिति से अवगत कराते हुए सिंचाई हेतु जल समस्या के संबंध में चर्चा भी किए।
इस दौरान विभागीय अधिकारी ने बताया कि केलो परियोजना अंतर्गत सिंचाई तथा निस्तारी हेतु तालाबों के लिए भी पानी छोड़ा जा रहा है। इसी प्रकार मध्यम सिंचाई योजनान्तर्गत जल संसाधन संभाग रायगढ़ एवं धरमजयगढ़ संभाग में एक-एक योजनाएं संचालित है। इसी प्रकार लघु सिंचाई योजनान्तर्गत जल संसाधन संभाग रायगढ़ अंतर्गत 83 तथा धरमजयगढ़ संभाग अंतर्गत 43 योजनाएं संचालित की जा रही है। जिले में कुल 126 लघु सिंचाई योजनाएं संचालित है। जिस पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जलाशयों की यथास्थिति अनुसार सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिले के जलस्तर के संबंध में जानकारी ली। जिस पर ईई पीएचई श्री परीक्षित चौधरी ने बताया कि वर्तमान में जलस्तर बेहतर है, लेकिन बारिश में कमी होने से जलस्तर में गिरावट आ सकती है। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने राम झरना के लिए कार्य योजना के संबंध में निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने वर्तमान में फसलों की स्थिति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि जिले के कुछ हिस्सों में वर्षा की कमी के कारण फसलों की स्थिति खराब है। जिस पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने विभागीय अधिकारी को फसल खराब होने की स्थिति में वैकल्पिक फसलों की जानकारी देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना अतिशीघ्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने फसलों के लिए आवश्यक खाद एवं फसलों में लगने वाले कीटों की समस्या से निपटने के लिए समय-समय पर फसलों के बचाव हेतु एडवाईजरी जारी करने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को जागरूक कर फसल नुकसान से बचाया जा सके।
इस अवसर पर ईई जल संसाधन श्री एस.के.गुप्ता, ईई केलो परियोजना श्री पी.आर.फुलेकर, ईई पीएचई श्री परीक्षित चौधरी, ईई कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग मिनीमाता बांगों नहर खरसिया श्री एक्का, प्रभारी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन सर्वे.एवं बैराज निर्माण खरसिया श्री एल.एल.अहिरवार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 31, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article निर्वाचन व्यय लेखा दल गठित
Next Article टीबी मुक्त पंचायत पहल हेतु अंतर्विभागीय संवेदनीकरण कार्यशाला आयोजित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?