Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिला स्तरीय स्वीप मैराथन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिला स्तरीय स्वीप मैराथन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 29, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

सक्ती 29 अगस्त 2023/ लोकतंत्र के उत्सव में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत आज सुबह बस स्टैंड सक्ती से दीनदयाल स्टेडियम तक आयोजित जिला स्तरीय स्वीप मैराथन दौड़ प्रतियोगिता और मतदाता जागरूकता रैली में जनसामान्य में अभूतपूर्व उत्साह दिखा। इस ऐतिहासिक मतदाता जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग, नववधु, दिव्यांगजन, विशेष पिछड़ी जनजाति, बच्चे एवं

जनसामान्य उमंग एवं ऊर्जा के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर दीनदयाल स्टेडियम सक्ती में हाथों में तिरंगा लिए हुए बच्चों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से आकृति बनाई। कलेक्टर और एसपी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने जिला स्तरीय स्वीप मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने इस अवसर पर सभी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए शपथ भी दिलाई। उन्होंने सभी से निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने कहा कि रैली और इस जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, विलोपित, संशोधन कराने के लिए जागरूक करने तथा ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया है, ताकि नागरिक मतदान से वंचित न रहे और अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त की जगह अब 11 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से जागरूकता दिखाते हुए अपने नजदीकी मतदान केंद्र जाकर बीएलओ के माध्यम से तथा वोटर हेल्पलाइन एप तथा अन्य उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदाता सूची में नाम जुड़वाते हुए मतदान करने प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिले में दो और तीन सितंबर को विशेष शिविर का आयोजन भी कराया जाएगा। कलेक्टर ने नवगठित सक्ती जिले का मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए सभी को जागरूकता दिखाने का आग्रह किया। इस संबंध में आज यहां नववधुओं, दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर, विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। 18 वर्ष के युवाओं, बच्चों, महिलाओ सहित अन्य सभी वर्ग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जरूर जुड़वायें और अपने मताधिकार का सदुपयोग करें।
पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे ने सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन खेल दिवस के रूप में जाना जाता है। आज नवगठित सक्ती जिले में खेल दिवस के साथ यह जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया है जो की अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि हमें मतदान करने का अधिकार हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए बहुत से संघर्ष के बाद प्राप्त हुआ है इसलिए हमें बिना किसी प्रलोभन में आए अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
इसके साथ ही दीनदयाल स्टेडियम सक्ती में म्यूजिक बॉक्स की मधुर धुन के साथ विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मतदान संबंधी जागरूकता के लिए नृत्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी गई और जागरूकता का संदेश दिया गया। आज सक्ती जिले में मतदाता जागरूकता के लिए रैली निकाली गई जिसमे युवा एवं बच्चों सहित सभी ने नारे लगाते हुए मतदान जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला स्तरीय स्वीप मैराथन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। कलेक्टर और एसपी ने दीनदयाल स्टेडियम में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही इस अवसर पर दीनदयाल स्टेडियम में रंगोली, ईवीएम मशीन प्रदर्शन सहित अन्य विविध आयोजन कराए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष सक्ती श्री राजेश राठौर, विधायक प्रतिनिधि श्री गिरधर जायसवाल, श्री पिंटू ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र लकड़ा, जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी, उद्यान विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला स्व सहायता समूह, दिव्यांगजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, स्काउट-गाईड, एनसीसी, एन एस एस, स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थी, युवा मतदाता सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 29, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article आदर्शता और समर्पण के रंगीन बंधन आई.ई.आर.सी. द फ्लाइंग किड्स स्कूल के छात्रों ने सीजी पुलिस के साथ मनाया रक्षाबंधन
Next Article 1 सितंबर को घरघोडा भाजपा करेगी आर्थिक नाकेबंदी,145 मांगो को लेकर घरघोड़ा से जामपाली तक रहेगी चक्का जाम

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?