Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग मिलकर करें काम-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग मिलकर करें काम-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 29, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 29 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज समय-सीमा की बैठक में रायगढ़ शहरी क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते प्रकरणों के रोकथाम के लिए शहर के ऐसे स्थान जहां डेंगू के मामले अधिक आ रहे है, उसे चिन्हित कर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए जो एहतियात बरते जाने है उसकी पूरी जानकारी लोगों को दें तथा कूलर, छत पर टायर, टंकी आदि में जमा व रूका हुआ पानी खाली करवायें। जिससे डेंगू लार्वा पनपने न पाए। जहां मामले अधिक है वहां टेमीफॉस का छिड़काव करवायें। इसके साथ ही लोगों को डेंगू के लक्षणों को लेकर भी जागरूक करें। जिससे समय से उसका इलाज किया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम को इसके लिए मिलकर कार्ययोजना बनाते हुए काम करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक में गिरदावरी कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शुद्ध व त्रुटिरहित गिरदावरी की जानी है। उन्होंने सभी एसडीएम तथा तहसीलदार को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में गिरदावरी कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करें, सितम्बर तक गिरदावरी का कार्य पूर्ण कर लिया जाना है। उन्होंने गुरूवार को राजस्व अमले की मीटिंग में भी इस कार्य की समीक्षा सभी तहसीलों में की जाए। उन्होंने धान खरीदी की तैयारियों को लेकर भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी धान खरीदी केन्द्रों में बुनियादी सुविधाओं का प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए कहा।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्कूली छात्रों के जाति प्रमाण-पत्र निर्माण की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को संंबंधित तहसीलदारों से समन्वय कर छात्रों के जाति प्रमाण-पत्र निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने छत्तीसगढिय़ां ओलम्पिक की जिला स्तरीय आयोजन की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा खेलों के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए खेल अधिकारी को निर्देशित किया।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
आवारा मवेशी विचरण की शिकायत पर लगातार कार्यवाही रहे जारी
आवारा मवेशियों पर लगातार कार्यवाही होनी चाहिए। नेशनल हाईवे पर आवारा मवेशियों के विचरण की शिकायत पर हेल्प लाईन नंबर जारी किए गए है। जिस पर सूचना प्राप्त होने पर पशुपालन विभाग संबंधित जनपद पंचायत से समन्वय कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पशुओं के टैगिंग का कार्य भी अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। उक्त बातें कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज समय-सीमा की बैठक में कही। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि सभी नगरीय निकायों में भी आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए स्थानीय स्तर पर काउ कैचर की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने गौठानों, कांजी हाऊस तथा गौशालाओं में ऐसे पशुओं को रखने के निर्देश दिए।
संयुक्त दल नियमित रूप से फील्ड पर करें जांच, अवैध उत्खनन व परिवहन पर करें कार्यवाही
कलेक्टर श्री सिन्हा ने सड़क सुरक्षा के तहत पुलिस, परिवहन, माइनिंग व पर्यावरण विभाग के संयुक्त दल का गठन किया है। उन्होंने समय-सीमा की बैठक में उनके कामकाज की समीक्षा करते हुए कहा कि फील्ड पर लगातार जांच अभियान चलाए। उन्होंने अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 29, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article उत्कृष्ठ कार्य के लिये पुरस्कृत किये गये जिले के पुलिसकर्मी
Next Article मालखरौदा और चंद्रपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?