Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कमजोर और जरूरतमंद आवेदकों के ऋण आवेदनों का समय सीमा में करे निराकरण: विश्वदीप
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कमजोर और जरूरतमंद आवेदकों के ऋण आवेदनों का समय सीमा में करे निराकरण: विश्वदीप

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 28, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

कोरबा 28 अगस्त 2023/जिला स्तरीय पुनरीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदकों को ऋण स्वीकृति को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों व बैंको के अधिकारी उपस्थित रहे। श्री विश्वदीप ने बैठक में उपस्थित बैंकिंग अधिकारियों से कहा कि सभी बैंक आवेदकों से प्राप्त होने वाले ऋण आवेदनों का समय सीमा पर निराकरण करें। उन्होंने कहा कि ऋण स्वीकृत नहीं होने की दशा में उचित कारण स्पष्ट करें। सीईओ श्री विश्वदीप ने महिला/अल्पसंख्यक/कमजोर वर्ग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अंतर्गत ऋण के प्रकरणों में दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जो प्रकरण बैंको को भेजे गए हैं वह 10 सितंबर तक लंबित नहीं रहें। जो भी लक्ष्य बैंको को दिया गया है। उससे कम नहीं होना चाहिए। जिला पंचायत सीईओ ने जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक, कोरबा ब्लॉक अंतर्गत दूरस्थ ग्रामीण बैंक-शाखाएं संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत हर 15 दिन में प्रकरण प्रेषित किए जाने और ऋण देने में विलंब होने पर इसकी समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कृषि विभाग अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड बनाने, मत्स्य विभाग अंतर्गत प्रेषित प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत आवेदकों को पावती देने तथा पंजीयन पश्चात् दुर्घटना आदि की स्थिति में हितग्राहियों को समय पर दावा का भुगतान के निर्देश दिए, उन्होंने इस कार्य को संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बैंकर्स अपनी कार्य क्षमता को और अधिक प्रभावी करें तथा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व कर लें। उन्होंने शासन के विभिन्न योजनांतर्गत बैंकों के ऋण वितरण कार्य प्रगति में धीमी गति को लेकर संबंधित बैंक अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने बैंकों के सीडी रेशियो की खराब प्रगति को लेकर भी नाराजगी जताई गई। श्री विश्वदीप ने कहा कि जिला प्रशासन और एलडीएम से सामंजस्य स्थापित कर अपने परफॉरमेंस में सुधार लाएं। सभी बैंकों से बैंकिंग व्यवसाय को बढ़ाने के लिए योजना के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बैंकर्स अगर सही प्लानिंग करेंगे तो बैंकिंग भी अच्छी होगी और सीडी रेशियो में भी सुधार होगा। बैठक में नाबार्ड के अधिकारी ने नाबार्ड अंतर्गत कार्यों में रूचि लेने और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि ने ऋण के नाम पर ग्राहकों से होने वाले ठगी से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन बैंक शाखा स्थापना एवं पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में भी चर्चा की गई और बैंकर्स को लक्ष्य अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 28, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रथम दिन खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह, कबड्डी व खो-खो में दिखाया जौहर
Next Article राष्ट्रपति प्रवास के दौरान सुरक्षा सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का पुख्ता इंतजाम हो: डॉ भुरे

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?