Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: भाभी ने रची ननद की हत्या की साजिश,रास्ते से हटाने रायगढ़ निवासी युवकों को दी गई एक लाख में सुपारी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

भाभी ने रची ननद की हत्या की साजिश,रास्ते से हटाने रायगढ़ निवासी युवकों को दी गई एक लाख में सुपारी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 25, 2023 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

रायगढ़। घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 3, उरांवपारा में गत 21 अगस्त की सुबह रमा उरांव पिता स्वर्गीय मयाराम उरांव (उम्र 30 वर्ष) पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोते समय हमला करने के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घरघोड़ा पुलिस और रायगढ़ साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 72 घंटे के भीतर न सिर्फ मामले का खुलासा किया है अपितु हमलावर युवकों सहित प्लानिंग करने वाले और घटना को अंजाम देने के लिए हमलावरों को पैसे देने वालों को भी गिरफ्तार किया है ।

बीते 21 अगस्त को उरांवपारा निवासी युवती रमा उरांव पर सोते समय अज्ञात युवकों द्वारा सुबह उस वक्त हमला किया गया था जब उसकी मां बाथरूम की ओर गई थी। युवती के बताए अनुसार हमले के लिए घुसे युवकों ने सबसे पहले युवती का मुंह दबा दिया और धारदार हथियार से उस पर हमला किया पर मुंह पर हाथ पड़ते ही युवती जाग गई और उसने दांतों से युवक की उंगलियों को काटा जिससे हमलावर सफल न हो सके और भाग निकले।घटना में घायल युवती के दांत टूट गए और गले में चोट आई थी । युवती ने घटना का वृतांत अपनी मां और परिजनों को बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिस पर घर घुसकर हत्या कर हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित सुसंगत धाराओं पर अपराध दर्ज किया गया । घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए तत्काल थाना घरघोड़ा प्रभारी निरीक्षक शरद चंद्रा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू किए । पीड़िता के बताए तथ्यों के आधार पर साइबर सेल को बुलाकर टेक्निकल डाटा इकट्ठा किया गया तथा सीसीटीवी भी खंगाले गए ।

इसी क्रम में पीड़िता की भाभी की संदेहास्पद भूमिका परिलक्षित होने पर जब हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो सारा मामला खुला जिस पर रमा की भाभी धनकुंवर तिग्गा ने अपने खुलासे में बताया कि उसका पति रामलाल एसईसीएल कर्मचारी है जिसकी तीन बहने हैं उनमें से बाकी दो की शादी हो चुकी है और रमा बस अविवाहित बची है, शादी होकर आने के कुछ साल बाद से ही इसकी सास रंगवती और इसकी ननद रमा अक्सर खेत मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा विवाद करते रहते हैं और इसके घर के ठीक सामने रहते हैं चूंकि रमा की शादी भी नहीं हो रही थी इसलिए एक दिन तंग आकर जब उसने *अपनी छोटी बहन दिशा भगत* से इस बारे में चर्चा की तो दोनों ने मिलकर रमा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और दिशा भगत जो बेंगलुरु में रहकर नर्स का काम करती है उसके परिचित रायगढ़ निवासी राजू गुप्ता से संपर्क करवाया जो 3 अगस्त को धनकुंवर तिग्गा से मोबाइल के जरिए संपर्क करके घरघोड़ा मिलने पहुंचा जहां रेकी करवाने और बातचीत के बाद रमा को जान से करने का सौदा ₹1,00,000 में इन लोगों ने तय किया जिनके करीब एक हफ्ते बाद राजू गुप्ता दोबारा जाकर ₹50,000 नगदी एडवांस लेकर गया बाकी रकम कम होने के बाद देने का तय किया गया। घटना दिनांक की पूर्व रात्रि 20 अगस्त को राजू गुप्ता अपने *दो अन्य साथी विकास चक्रवर्ती उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम हमीरपुर थाना तमनार और मनिकेतन सिदार उम्र 25 वर्ष ग्राम गैरबहरी थाना तमनार* के साथ मोटरसाइकिल से घरघोड़ा आकर पीड़िता की भाभी दनकौर तिग्गा के पास रुका और मौका देखकर सामने रह रही राम के कमरे में घुसकर उस पर हमला किया गया हमले के दौरान रमा के पलटवार से हड़बड़ा कर हमलावर भाग निकले इसके बाद हड़बड़ा कर धनकुंवर ने भी अपने मोबाइल का सिम निकाल कर तोड़ दिया और उसके बाद हमलावरों को अंडरग्राउंड होने और संपर्क नहीं करने को कहा । आरोपीय धन कुंवर के बयान के आधार पर हमले के लिए रकम लेने वाले और हमले में शामिल राजू गुप्ता विकास चक्रवर्ती और मिनकेतन सिदार को साइबर सेल के साथ मिलकर अलग-अलग ठिकानों से हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं ।

एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा व सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी धरमजयगढ़/ सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन पर पूरे मामले के खुलासे और आरोपियों की धर पकड़ में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा के नेतृत्व में एएसआई राजेश मिश्रा, एएसआई रामसजीवन वर्मा, एएसआई विलफ्रेड मसीह, आरक्षक प्रहलाद भगत, सुमीत उराँव, भानुप्रताप चंद्रा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, विक्रम सिंह और नवीन शुक्ला की अहम भूमिका रही है ।

- Advertisement -
Ad image

गिरफ्तार आरोपी-
(1) श्रीमति धनकुंवर तिग्गा पति रामलाल तिग्गा उम्र 40 वर्ष सा. वार्ड क्र. 03 उरांवपारा घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़
(2) राजु गुप्ता पिता बालेश्वर गुप्ता उम्र 22 वर्ष सा. सेन्ट्रल स्कूल के पीछे हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी क्वाटर नं.38 रायगढ़, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़
(3) विकास चक्रवर्ती पिता अनुप चक्रवर्ती उम्र 23 वर्ष सा. हमीरपुर थाना तमनार, जिला रायगढ़
(4) मिनकेतन सिदार पिता लक्ष्मीराम सिदार उम्र 25 वर्ष सा. गौरबहरी थाना तमनार, जिला रायगढ़

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article बिना लेबल के पैक्ड खाद्य सामग्री बेचने वालों पर की जाएगी कार्यवाही
Next Article अवैध शराब विक्रेताओं और शांतिभंग करने वालों पर चक्रधरनगर पुलिस का सख्त रुख

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?