Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतदाताओं को जागरूक करने शहर के विभिन्न स्थानों में चला स्वीप कार्यक्रम
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मतदाताओं को जागरूक करने शहर के विभिन्न स्थानों में चला स्वीप कार्यक्रम

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 19, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 19 अगस्त 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में आगामी निर्वाचन के मद्देनजर जिले में मतदाताओ को जागरूकता एवं मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर अंतर्गत रायगढ़ में मतदान केंद्र क्रमांक 11 जतन केंद्र में आज मतदाता जागरूकता हेतु पारंपरिक वेशभूषा में सजकर स्कूली छात्राओं ने चुनई चिराई सुआ नृत्य कर मतदान हेतु अपील की। इसी प्रकार शासकीय आयुर्वेद औषधालय में गेड़ी नृत्य के थीम पर कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरुक कर निष्पक्ष मतदान हेतु प्रेरित किया।
मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में नए मतदाताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान नए मतदाताओं ने बीएलओ के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु फार्म-6 भरे, इसके साथ ही अन्य मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील एवं मतदान के लिए प्रेरित करने सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी भी लिए, जिससे अन्य मतदाता जागरुक हो सकें। इस दौरान नए मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने शपथ भी दिलाई गई। इसी प्रकार शासकीय आयुर्वेद औषधालय में स्वीप कार्यक्रम में रंग-बिरंगी रंगोली एवं चुनई चिराई के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया और मतदान हेतु अपील की गई। कार्यक्रम में नव वधु भी शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त 2023 तक सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण 2023 का कार्य प्रारंभ है जिसमें दावा-आपत्ति तथा संशोधन का कार्य बीएलओ एवं अविहित अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत 19 एवं 20 अगस्त को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विशेष शिविर के दौरान मतदाता सूची में नाम जोडऩे, विलोपन, संशोधन कराने के लिए अपने मतदान केन्द्र के अविहित अधिकारी तथा बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर अपने आवश्यकतानुसार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सहित विलोपन एवं संशोधन करा सकते है।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम श्री गगन शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋतु हेमनानी, नगर निगम उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव, तहसीलदार श्री लोमस मिरी, नायब तहसीलदार श्रीमती तृप्ति चंद्राकर एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
बच्चों ने डांस कर मताधिकार के प्रयोग के लिए लोगों को किया प्रोत्साहित
जिला प्रशासन द्वारा आज स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक में एसडीएम श्री गगन शर्मा के नेतृत्व में स्कूली छात्र-छात्राओं ने डांस कर लोगों को मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करते हुए ‘चला रईगढिय़ा वोट देवईया’ का नारा लगाकर शहर वासियों को वोटिंग करने हेतु अपील किए। इस दौरान युवाओं एवं राहगीरों को आगामी निर्वाचन में शत-प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ दिलाई गई।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 19, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सक्ती जिला को मिला पुरस्कार
Next Article मोटरसाइकिल पर गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?