रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर आज थाना भूदेवपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नहरपाली के प्राथमिक शाला एवं हाईस्कूल तथा हाईस्कूल भूपदेवपुर में महिला सेल की टीम द्वारा भूपदेवपुर पुलिस के साथ महिलाओं एवं बच्चों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक राजेश जांगड़े तथा महिला सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक मंजू मिश्रा द्वारा छात्रों को गुड टच, बैड टच साइबर अपराध तथा यातायात के नियमों एवं इनकी पालना की जानकारी दिया गया । गुड टच, बैड टच का डेमो देकर बच्चों को बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है। तो उससे डरें नहीं, इसके बारे में तत्काल अपने स्कूल के टीचर और माता-पिता को बताएं। बच्चों और स्कूल स्टाफ को साइबर अपराधों की जानकारी देकर उनसे बचाव के उपाय बताया गया । कार्यक्रम में पुलिस सहायता के लिए डायल 112 का उपयोग एवं अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया और उसके संचालन और उपयोगिता बताए गए । कार्यक्रम में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक राजेश जांगड़े, महिला सेल प्रभारी एएसआई मंजू मिश्रा एवं भूपदेवपुर थाने का आरक्षक मनोज यादव महिला आरक्षक गौरी सिदार, महिला सेल की रोजमेरी, इंदु एक्का, प्रीति यादव शामिल रहे ।
नहरपाली और भूपदेवपुर के स्कूलों में भूपदेवपुर पुलिस और महिला सेल आयोजित की जागरूकता कार्यक्रम
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
